(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
जलगांव

जलगांव के भोकरबारी बांध पर बड़ा हादसा, खेलने के लिए उतरे तीन नाबालिगों की डूबने से माैत

शनिवार को जलगांव जिले के एक मुस्लिम परिवार पर भारी संकट आ पड़ा। दरगाह पर दर्शन करने गए पांच नाबालिग लड़कों में से तीन की डैम में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लड़के पानी में नहीं उतरने के कारण बच गए। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

आकाश मसने

जलगांव: शनिवार को जलगांव जिले के एक मुस्लिम परिवार पर भारी संकट आ पड़ा। दरगाह पर दर्शन करने गए पांच नाबालिग लड़कों में से तीन की डैम में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लड़के पानी में नहीं उतरने के कारण बच गए। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जलगांव के भोकरबारी बांध के पास पीर बाबा के दर्शन के लिए गए बच्चों ने पानी में खेलने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीन लड़के डूब गए। वंजारी शिवार में भोकरबारी डैम के पास यह हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ।

पारोला शहर के बड़ा मोहल्ला इलाके में रहने वाले पांच युवक - हसन रजा (16), इजाज रजा (14), आश्रम पीर (9), इब्राहिम शेख (14), और आवेश रजा (17, मालेगांव जिला नासिक) दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच परोला कस्बे के मोहल्ला पारोला से चार किमी दूर भोकरबारी डैम के पास पीर बाबा के दर्शन करने गए थे। पांचों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था, लेकिन तीन लड़के खेलते समय पानी की गहराई का अंदाजा न लगा सके और डूब गए। जानकारी के अनुसार इजाज रजा, आवेश रजा और हसन रजा की मौत हो गई।

मदद के लिए पहुंचे लोग

घटना की जानकारी मिलने के बाद वंजारी गांव के नागरिक और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों की मौत हो गई। मौके पर डॉ. प्रशांत रानाडे, डॉ. सुनील पारोचे, डॉ. गिरीश जोशी, मंगला त्रिवेणी, दीपक पाटिल, प्रमोद सूर्यवंशी, और प्रेम वानखड़े ने शव परीक्षण किया।

बचाने की कोशिश की

तीन नाबालिगों की मौत से कस्बे में गम का माहौल है। इलाके में दिन भी इसी बात की चर्चा होती रही। लोगों ने बताया कि पांचों लड़कों को तैरना नहीं आता था। वह दर्शन के बाद खेलने के पानी में खेलने के लिए उतरे थे लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगाया पाए। बताया जा रहा है कि बाहर खड़े दो लड़कों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था इस कारण वे पानी में ज्यादा दूर नहीं जा सके और डूबते हुए तीनों को नहीं बचा पाए। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया