जलगांव

कबड्डी टूर्नामेंट देखने के लिए पिकअप वाहन में सवार तीन की मौत, छह घायल

अमन दुबे

चोपड़ा : पिकअप वाहन (Pickup Vehicle) पलटने से हुई दुर्घटना (Accident) में तीन खेल प्रेमियों की हादसे में मौत (Death) हो गई वही आधा दर्जन के करीब घायल (Injured) हुए हैं। घायल और मृत युवकों को चोपड़ा शहर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालुका के वैजापुर के युवा कबड्डी टूर्नामेंट देखने के लिए पिकअप वाहन भर कर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इसी बीच जाठी गांव के पास सुबह यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चोपड़ा तालुका के वैजापुर के 3 युवकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। यह हादसा मध्य प्रदेश की सीमा के पास घटित हुई। इस हादसे में पंकज प्रकाश बारेला (उम्र 17), जगदीश केरसिंह बारेला (उम्र 19), नीलेश शांतिलाल बारेला (उम्र 22) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज गति पिकअप सड़क पर ही पलट गया। जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 6 घायल हो गए हैं। इनमें दो गंभीर हैं। घायलों को तत्काल जलगांव जिला अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में पिकअप वाहन को बड़ा नुकसान हुआ है। 

जलगांव जिले में हड़कंप मच गया

इस हादसे में राहुल वैरसिंग बारेला, विवेक संजय बारेला, शामा राजेंद्र बारेला, परशुराम जाश्या बारेला, दिलीप वैरसिंग बारेला, राहुल सरदार बारेला आणि रोहन सरदार बारेला घयाल हुए हैं। वहीं राहुल बारेला और विवेक बारेला की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को चोपड़ा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली घायलों को वैजापुर गांव में भर्ती कराया गया है। इस घटना से जलगांव जिले में हड़कंप मच गया है और दुख व्यक्त किया जा रहा है। इस मामले में चोपड़ा शहर पुलिस में दुर्घटना की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केस जीरो नंबर से मध्य प्रदेश में वर्गीकृत किया जाएगा। 

पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है कि वैजापुर के 13 युवकों एक पिकअप वाहन में कबड्डी टूर्नामेंट देखने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस बीच, वैजापुर गांव से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जामठी तालुका, वरला जिला, मध्य प्रदेश में तीन बार पलटी खा कर दुर्घटना घटीत हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार निलेश बारेला, जगदीश बारेला दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही पंकज बारेला को जलगांव के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिवारों में मातम छा गया

जामठी में कबड्डी स्पर्धा रोमांचकारी होती है। वैजापुर के युवाओं ने इस टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए जाने का फैसला किया तीनों के लिए यह अंतिम यात्रा निकाली गांव के 11 लड़कों ने पिकअप वैन से सफर शुरू किया गांव से कुछ दूरी पर पलट गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोगों का इलाज चल रहा है। तीनों मर चुके हैं। इस हादसे से परिवारों में मातम छा गया है। बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?