जलगांव

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया प्रेग्नेंट, फिर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमन दुबे

जलगांव : 18 वर्षीय किशोरी को शादी (Married) का झांसा देकर दो साल तक प्रताड़ित कर उसे गर्भवती (Pregnant) कराने के बाद शादी से इंकार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में रामानंद नगर पुलिस स्टेशन (Ramanand Nagar Police Station) में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है।

अधिक जानकारी यह है कि पीड़िता जलगांव निवासरत जो उस समय नाबालिग थी। एरंडोल शहर के इस्लामपुरा इलाके के रहने वाले हसन असलम मोमिन ने पीड़ित लड़की से मुलाकात कर जान-पहचान का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा दिया। फिर उसने उसकी मर्जी के खिलाफ उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। इस प्रताड़ना के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़ित लड़की के गर्भवती होने के बाद आरोपी हसन असलम मोमिन, उसकी मां मुन्नी और असलम मोमिन ने गर्भपात के लिए कॉफी और पपीता खिलाया। इससे उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद उससे शादी करने की तारीख तय की। लेकिन शादी नहीं कर धोखा दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

इस घटना के बाद युवती 12 मार्च रविवार की रात 11 बजे रामानंद नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की की तहरीर के आधार पर रामानंद नगर पुलिस स्टेशन में संदिग्ध आरोपी हसन असलम मोमिन, उसकी मां मुन्नी और असलम मोमिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस