Jalgaon District Administration ( Source: Social Media ) 
जलगांव

डिजिटल प्रशासन में जलगांव अव्वल, कलेक्टर रोहन घुगे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Jalgaon e-Governance Reform: महाराष्ट्र की 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार योजना में जलगांव कलेक्टर कार्यालय ने राज्य में 1 स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रोहन घुगे को किया सम्मानित।

अंकिता पटेल

Jalgaon District Administration: जलगांव महाराष्ट्र सरकार की '150 दिवसीय ई-गवर्नेस सुधार योजना' के तहत जिला प्रशासन के डिजिटल कायापलट की दौड़ में जलगांव जिला कलेक्टर कार्यालय ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। शनिवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी रोहन घुगे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गुणवत्ता परिषद ने किया मूल्यांकन

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा किए गए कठोर मूल्यांकन में जलगांव कलेक्टर कार्यालय ने 200 में से 188 अंक हासिल किए, मूल्यांकन सात प्रमुख मानकों पर हुआ, जिनमें आधुनिक तकनीक के उपयोग, नागरिक सुविधा और कार्यालयी पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई।

जिलाधिकारी ने किया प्रेजेंटेशन

समारोह में जिला अधिकारी रोहन घुगे ने जलगांव प्रशासन द्वारा किए गए डिजिटल सुधारों पर सविस्तर प्रस्तुति दी। यह सम्मान न सिर्फ जिला प्रशासन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि 'ईज ऑफ लिविंग' और 'इंज ऑफ वर्किंग' की दिशा में जलगांव की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह उपलब्धि जिले में विकास की नई ऊंचाइयों का आधार बनेगी।

ये रहे जलगांव के खास अंक

  • वैबसाइट आधुनिक और नागरिक अनुकूल
  • 'आपले सरकार' प्रणाली प्रभावी क्रियान्वयन
  • ई-ऑफिस-शत-प्रतिशत उपयोग
  • कार्यालय डैशबोर्ड बेहतर निगरानी
  • व्हाट्सऐप चैटवॉट नागरिक सुविधा के लिए
  • AI/ब्लॉकचैन नवावार अपनाना
  • GIS तकनीक प्रभावी प्रयोग

यह उपलब्धि पूरे जिला प्रशासन के 66 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के योगदान का परिणाम है। यह सम्मान जलगांव की जनता को समर्पित है।

- जलगाव, जिला अधिकारी, श्री रोहन घुगे

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह