File Photo 
जलगांव

मुंबई और शालीमार के बीच 2 स्पेशल ट्रेनें

अमन दुबे

भूसावल : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे (Railway) ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus) और शालीमार (Shalimar) के बीच विशेष शुल्क पर 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रोनों की विवरण सूची भी घोषित कर दी गई है। 

08101 समर स्पेशल दिनांक 18.06.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 11.35 बजे शालीमार पहुंचेगी। 

08102 समर स्पेशल दिनांक 14.06.2022 को शालीमार से 15.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 

संरचना: दो एसी-2 टियर, एक एसी-3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह ब्रेक वान। 

हाल्ट: मध्य रेल पर ठाणे, कल्याण, नाशिकरोड, मनमाड, चालीसगांव, पचोरा, जलगांव, भुसावल, वरनगांव (केवल 08101 के लिए), बोडवड़, मलकापुर, नांदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तजापुर, बडनेरा, धमनगांव, पुलगांव, वर्धा, अजनी, नागपुर। समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। 

आरक्षण: स्पेशल ट्रेन संख्या 08101 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 15.6.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। 

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी