(डिज़ाइन फोटो)  
महाराष्ट्र

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले बयान के बाद विधायक संजय गायकवाड़ बोले- कांग्रेसी कुत्ते आए तो दफना दूंगा

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक और भड़काऊ बयान देते हुए चेतावनी दी है। इस बार गायकवाड़ ने कहा है कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वह वहीं पर 'दफना' देंगे।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने अब एक और भड़काऊ बयान देते हुए चेतावनी दी है। इस बार गायकवाड़ ने कहा है कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वह वहीं पर 'दफना' देंगे।

जानकारी दें कि बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा से बीते सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। जिसे लेकर केस दर्ज किया गया है।

जानकारी दें कि पत्रकारों से बातचीत में गायकवाड़ को कहते हुए भी सुना गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ के बारे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिंदे गुट के विधायक गायकवाड़ ने कहा कि, तब अगर कोई भी कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा।

इसके पहले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। विधायक ने तब कहा था कि कांग्रेस नेता ने जिस तरह का बयान दिया है उससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने झूठ फैलाकर वोट लिया कि संविधान खतरे में है, BJP संविधान बदल देगी और आज अमेरिका में उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो आरक्षण दिया था, उन्होंने कहा था कि वे इस आरक्षण खत्म कर देंगे। उनके मुंह से ऐसे शब्द निकले हैं, जो उनकी जीभ काटेगा, मैं खुद उसे 11 लाख रुपये दूंगा।

लेकिन जब इस विवादित बयान के बारे में पूछे जाने पर गायकवाड़ ने कहा है कि मैंने बयान दिया। अब अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए? देश के 140 करोड़ लोगों में से 50% आबादी को आरक्षण मिलता है। मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी।

जानकारी दें कि पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के बारे में टिप्पणी को लेकर गायकवाड़ के खिलाफ बीते सोमवार रात एक मामला दर्ज किया। दरअसल हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और फिलहाल ऐसा नहीं है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

NHM Recruitment 2026: स्टाफ नर्स समेत 38 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू , जाने सैलरी

TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन