संतोष बांगर के घर छापा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
हिंगोली

Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल

Maharashtra Politics: हिंगोली में विधायक संतोष बांगर के घर 100 पुलिसकर्मियों की छापेमारी। हेमंत पाटिल ने भाजपा दबाव का आरोप लगाया, राजनीतिक विवाद तेज।

प्रिया जैस

Hingoli News: राज्य में मित्रपक्ष माने जाने वाले भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच हिंगोली में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आया है। कलमनुरी के शिवसेना विधायक संतोष बांगर के घर पर तड़के करीब 100 पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर तलाशी ली। इसकी जानकारी विधान परिषद के सदस्य हेमंत पाटिल ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा विधायक के दबाव में की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एकनाथ शिंदे ने भी संज्ञान लिया है और पाटिल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। हिंगोली नगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर और भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले आमने-सामने हैं। इसी राजनीतिक दबाव के चलते बांगर के घर की तलाशी ली गई। हेमंत पाटिल ने कहा कि जिले में शिवसेना की स्थिति मजबूत है।

विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन

कलमनुरी और हिंगोली शहर में सेना का भगवा लहराएंगे। यही वजह है कि विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वे आगे बोले कि किसी विधायक के घर की तलाशी के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष की ओर से ऐसा कोई आदेश या मेल नहीं आया। फिर यह छापा किसके आदेश पर पड़ा? क्या सत्ता पक्ष के विधायक मुटकुले के दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की?

मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

हेमंत पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने इस मामले की गंभीर दखल ली है। इसके साथ ही दोनों जिलों के विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिलकर शिकायत करेंगे। हम सरकार में बराबर के साझेदार हैं। इसके बावजूद स्थानीय विधायक पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। पाटिल ने छापेमारी की शैली को 'दहशतवादी या गुंडे के घर' जैसी बताते हुए महायुति के मित्रपक्ष पर निशाना साधा।

मुटकुले का पलटवार

भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले ने पलटवार करते हुए कहा कि संतोष बांगर हिंगोली जिले पर लगा हुआ कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांगर बिना पैसे के नहीं रह सकते। उसके कई अवैध धंधे हैं। मुटकुले ने यह दावा भी किया कि सत्तांतरण के दौरान संतोष बांगर ने '50 खोके' लिए थे और यह एक सत्य घटना है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी