हिंगोली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन करते यात्री सोर्स: सोशल मीडिया
हिंगोली

हिंगोली रेलवे स्टेशन पर भारी हंगाम, दो घंटे तक रुकी रही जोधपुर-हैदराबाद ट्रेन! RPF कर्मियों पर मारपीट का आरोप

Hingoli Railway Station Passengers Protest: हिंगोली स्टेशन पर यात्रियों ने जोधपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस को दो घंटे से तक रोककर उग्र प्रदर्शन किया। RPF कर्मियों पर युवक से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप।

आकाश मसने

Highlights

  • हिंगोली में यात्रियों ने जोधपुर-हैदराबाद ट्रेन दो घंटे तक रोकी।

  • PF कर्मियों पर युवक से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप।

  • गलती से आरक्षित बोगी में प्रवेश करने पर आरपीएफ और यात्रियों के बीच झड़प।

Bhagat Ki Kothi Kacheguda Express Delayed: महाराष्ट्र के हिंगोली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों पर एक युवक से मारपीट करने और उसके साथ यात्रा कर रही महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में यात्रियों ने जोधपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस) को हिंगोली स्टेशन पर करीब दो घंटे से अधिक समय तक रोके रखा।

नागपुर के दशहरा कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री डॉ. बी. आर. आंबेडकर के अनुयायी हैं, जो नागपुर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। ये सभी यात्री अकोला रेलवे स्टेशन से नांदेड़ जाने के लिए भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17606) में सवार हुए थे। सफर के दौरान वाशिम स्टेशन गुजरने के बाद उनके समूह के साथ यात्रा कर रहा एक युवक गलती से जनरल कोच की जगह आरक्षित डिब्बे में चला गया।

RPF कर्मियों पर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लड़के के आरक्षित डिब्बे में जाते ही RPF कर्मियों और कुछ यात्रियों ने उसके साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। जब लड़के के साथ मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करने और उसे बचाने का प्रयास किया, तो कथित तौर पर RPF जवानों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और धक्का देकर पीछे धकेल दिया। इस दौरान समूह के अन्य सदस्यों पर भी हाथ उठाया गया। RPF के इस अमानवीय रवैये से यात्रियों में भारी रोष फैल गया।

नांदेड़ में रेलवे ट्रैक पर बैठकर की नारेबाजी

इसके बाद जैसे ही तड़के जोधपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस हिंगोली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, सभी आक्रोशित यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए और सीधे पटरी पर जाकर इंजन के सामने बैठ गए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और RPF के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पटरियों पर यात्रियों के जमघट के कारण ट्रेन का संचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे अन्य रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

घटना की सूचना मिलते ही हिंगोली नगर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित यात्रियों से बातचीत की और उनकी शिकायत पर निष्पक्ष व कड़ी जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस के लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद यात्रियों ने लगभग दो घंटे से जारी अपने विरोध-प्रदर्शन को समाप्त किया, जिसके बाद ट्रेन को आगे नांदेड़ की ओर रवाना किया जा सका।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद