ठाणे में 32 लाख कीमत का गुटखा जब्त 
महाराष्ट्र

ठाणे और धुलिया में लाखों का गुटखा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भिवंडी के सोमा नगर इलाके के पास दो टेंपो को रोका था। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में गुटखे की पेटियां लदी हुईं पाई गई।

रीना पंवार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 32 लाख रुपये से अधिक कीमत का गुटखा जब्त किया है। साथ ही इस प्रतिबंधित पदार्थ को ले जा रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की सुबह भिवंडी के सोमा नगर इलाके के पास दो टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में गुटखे की पेटियां लदी हुईं थी। बता दें कि कैंसर का कारण बनने वाला गुटखा और तंबाकू महाराष्ट्र राज्य में बैन है।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक टेंपो के चालक समेत तीन लोग फरार हो गए जबकि दूसरे टैंपो के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान 26 वर्षीय अंकित राजेंद्र पाल के रूप में की गई। भोईवाड़ा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक एस. बी. महाले ने बताया कि जब्त किए गए गुटखे की कीमत 32 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। फिलहाल यह जानने के लिए जांच की जा रही है कि गुटखा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।

यूपी से धुलिया ले जाया जा रहा गुटखा जब्त

ऐसी ही एक अन्य घटना में धुलिया के मुंबई-आग्रा महामार्ग पर सोनगीर टोल नाके के पास पुलिस ने 31 लाख कीमत से ज्यादा का गुटखा जब्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुटखा उत्तर प्रदेश के महू से धुलिया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सोनगीर टोल नाके के पास नाकाबंदी करके कंटेनर को पकड़ लिया।

मामले को लेकर अन्न सुरक्षा अधिकारी किशोर बाविस्कर ने सोनगीर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर वाहन चालक मोहम्मद सद्दाम साहेब जान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे की टीम ने की। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी