गोंदिया

बीमारी से तंग महिला की आत्महत्या, साकोली पुलिस ने मर्ग दर्ज किया

भंडारा में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति शादी के कार्ड बांटते समय मृत पाया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News: साकोली तहसील के खांबा निवासी 48 वर्षीय महेश्वरी ईश्वर केवट लंबे समय से वात की बीमारी से पीड़ित थीं. शारीरिक पीड़ा असहनीय होने के कारण उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 300 बजे अपने पुराने घर में नायलॉन की रस्सी से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पति ईश्वर केवट की सूचना पर साकोली पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है.

शादी के कार्ड बांटने निकले, शव मिला

लाखनी तहसील के केसलवाड़ा निवासी गुणेश मोतीराम खंडारे 56 अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे. शराब के आदी हो चुके गुणेश शनिवार, 25 अप्रैल की सुबह लाखनी के उड्डाणपुल के नीचे मृत अवस्था में पाए गए. पुलिस के अनुसार अत्यधिक शराब के सेवन और बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हुई.

बंद पान टपरी में मिला शव

पवनी तहसील के गोसे बुज निवासी बालु उर्फ विवेक तुलसीदास वानखेड़े का शव गभने अस्पताल के सामने एक बंद पड़ी पान की टपरी में मिला. परिजनों के अनुसार विवेक शराब पीने का आदी था और संभवतः भीषण गर्मी उष्माघात व नशे के कारण उसकी मृत्यु हुई है. पवनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोटरसाइकिल चोरी

साकोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत चोरी की एक वारदात सामने आई है. ग्राम तुडमापुरी निवासी खुशाल मोतीराम मौजे 49 अपने बेटे के साथ पाथरी में आयोजित शंकरपट देखने गए थे. उन्होंने अपनी बाइक नंबर एमएच 36 एटी 0160 को खेत की मेढ़ पर हैंडल लॉक करके खड़ा किया था. शाम को वापस लौटने पर उन्हें बाइक गायब मिली. काफी तलाश के बाद भी वाहन न मिलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान