विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी की बैठक फोटो सोर्स- नवभारत
गोंदिया

गोंदिया: 30 सितंबर तक मतदाता सूची में सुधार का अंतिम मौका, जानें कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Gondia Voter List 2026: विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने गोंदिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की। 30 सितंबर तक नाम जोड़ने व सुधार का अवसर है, अंतिम सूची 4 नवंबर को आएगी।

प्रमोद यादव

Gondia SIR Voter List Revision: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR) के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त दावे व आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए मतदाता सूची निरीक्षक तथा नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले नागरिक अपने नाम, पते तथा अन्य विवरणों की जांच कर लें, ऐसा आवाहन बिदरी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मंदार पत्की, उपजिलाधिकारी (निर्वाचन) विजय अवधाने, उपविभागीय अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे

नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने मतदाता सूची में प्राप्त दावों, आपत्तियों तथा सुधार संबंधी आवेदनों की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम, पते, आयु तथा अन्य विवरणों की जांच करें, नाम दर्ज कराने, नाम अथवा पते में सुधार करने या अन्य आवश्यक बदलाव के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करें।

जिन मतदाताओं के नाम में विसंगति है अथवा जिनका मैपिंग नहीं हुआ है, ऐसे मतदाताओं को नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित बीएलओ बीएलए से संपर्क करें। आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर प्रारूप

गोंदिया जिला में मतदाता सूचियां जिलाधिकारी कार्यालय, उपविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय, मतदान केंद्रों तथा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है।

राजनीतिक दलों को भी प्रारूप मतदाता सूचियां उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय आयुक्त ने दिए, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के नामों की जांच के साथ ही बस्ती, तांडा, पाड़े तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों को मतदाता सूची जांचने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

2 नाम पंजीयन और सुधार के लिए 30 सितंबर तक अवसर

गोंदिया जिला में मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों को प्रारूप 6 भरकर आवेदन करना होगा।

किसी मतदाता का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रारूप-7, जबकि नाम, आयु अथवा पते में सुधार करने या एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर होने की स्थिति में प्रारूप 8 भरना होगा, संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

4 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में समावेश सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रारूप मतदाता सूची अंतिम नहीं

गोंदिया जिला में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में मतदाताओं के सामान्य रूप से निवासी होने की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने पर जोर दिया गया था। इसलिए आवेदन में दर्ज पते पर वास्तव में निवास नहीं करने वाले व्यक्तियों के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।

वर्तमान चरण में ऐसे मतदाताओं को जहां वे वर्तमान में निवास कर रहे हैं, वहां की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने का अवसर उपलब्ध है। इसी प्रकार मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पात्र नए मतदाताओं के पंजीयन के साथ ही पहले चरण में विभिन्न कारणों से नाम शामिल नहीं हो सके पात्र नागरिकों को भी मतदाता के रूप में पंजीयन कराने का अवसर दिया गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड