ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सोर्स- सोशल मीडिया
गोंदिया

गोंदिया में वीबी-जी राम जी योजना के तहत मिलेगा रोजगार, कलेक्टर कार्यालय में बनाया गया एक्शन प्लान

Gondia VB-G RAM G: गोंदिया जिले में स्थायी आजीविका के साधन तैयार करने के उद्देश्य से विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी अभियान अधिनियम, 2025 यानी VB-G RAM G को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

प्रमोद यादव

Gondia Livelihood Meeting: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थायी आजीविका के साधन तैयार करने के उद्देश्य से विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी अभियान (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 यानी वीबीजी आरएएमजी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधीश कार्यालय में हुई, जिसमें अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया गया।

उप जिलाधिकारी (रोगायो) दर्शन निकाडजे ने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों और इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी

अधिकारियों ने बताया कि VB-G RAM G अधिनियम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक लाभार्थी परिवार को रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना और गांवों में विकास कार्यों को गति देना भी अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

बैठक में बताया गया कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ऐसे कामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिनसे गांवों में लंबे समय तक उपयोगी परिसंपत्तियां तैयार हों और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा सकें।

ग्रामसभा के जरिए तय होंगी प्राथमिकताएं

अभियान के प्रभावी संचालन में सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। मजदूरों का पंजीयन, रोजगार से जुड़े कार्यों की योजना तैयार करना और ग्रामसभा के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता देना स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

अधिकारियों ने कहा कि VB-G RAM G योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता जरूरी है। ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्यों का चयन करने से विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

बैठक में गुट विकास अधिकारी (मनरेगा) श्री ज्ञा. शा. लोहबरे, जिला एमआईएस समन्वयक किशोर मादडे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुरेखा ब्राम्हणकर और जितेंद्र परधी, बीआरएलएफ समन्वयक नितेश बोपचे, तकनीकी सहायक राकेश बघेले और प्रवीण खरवडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभी पंचायत समितियों और तहसील कार्यालयों के सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य तथा वीबीजी आरएएमजी अभियान से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और रोजगार के साथ स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने पर जोर दिया।

JPSC और JSSC परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, हाईकोर्ट ने सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम

मंत्रालय से खदेड़े गए चयनित अभ्यर्थी, कुटे मैदान में खोला मोर्चा, अब क्या करेंगी झारखंड सरकार?