सेवा संकल्प अभियान (सोर्सः सोशल मीडिया
गोंदिया

सेवा संकल्प अभियान में तिरोड़ा को बड़ी सुविधा, गंभीर संक्रामक बीमारियों की मुफ्त जांच

Seva Sankalp Abhiyan: गोंदिया के तिरोड़ा BPHU में एलिसा जांच की सुविधा शुरू हुई है। अब डेंगू, चिकुनगुनिया और स्क्रब टायफस की मुफ्त जांच होगी, जिससे 122 गांवों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Gondia Health Department: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तिरोड़ा तहसील स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। जिले में गोरेगांव के बाद अब तिरोड़ा के ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) में एलिसा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार की संकल्पना व मार्गदर्शन में BPHU में आधुनिक बैक्टीरियोलॉजिकल इनक्यूबेटर स्थापित किया गया है।

इस सुविधा से अब तिरोड़ा में ही डेंगू, चिकुनगुनिया और स्क्रब टायफस जैसी गंभीर व संक्रामक बीमारियों की एलिसा जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में हजारों रु. खर्च करने या जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

डेंगू-चिकुनगुनिया की मुफ्त जांच

तिरोड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दर्शना नंदागवली व BPHO चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रांजली पाटिल ने BPHU स्थित प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर तहसील स्वास्थ्य सहायक लीलाधर निपाने, क्षय रोग पर्यवेक्षक भोजेंद्र बोपचे व अनुपम बंसोड़, कुष्ठरोग पर्यवेक्षक सुरेश येरणे, प्रयोगशाला वैज्ञानिक अधिकारी शुभांगी रहांगडाले व वीणा कोरे, लेखापाल मनोज सातपुते तथा कार्यक्रम सहायक माधुरी रहांगडाले उपस्थित थे।

122 गांवों के नागरिकों को मिलेगा लाभ

डॉ. दर्शना नंदागवली ने बताया कि तिरोड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और गांवों में डेंगू, चिकुनगुनिया अथवा स्क्रब टायफस जैसे लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए BPHU तिरोड़ा भेजे जाएं।

इस सुविधा का लाभ इंदोरा, वडेगांव, मुंडिकोटा, सुकड़ी/डाक और बेरडीपार इन पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाली 95 ग्राम पंचायतों के 122 गांवों के नागरिकों को मिलेगा। जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम