File Photo 
गोंदिया

नाबालिग ने युवक को टक्कर मारी, एक की मौत

नवभारत डेस्क

गोंदिया. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक सैलून व्यवसायी की मौके पर ही मृत्यु हो गई. जबकि 16 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई है. जानकारी के अनुसार गोरेगांव तहसील के ग्राम घुमर्रा निवासी लिलेश्वर उदराज लांजेवार (40) यह गोंदिया के बालाघाट रोड स्थित फूलबांधे के सैलून में बाल काटने का काम करता था. जिससे वह अपनी ससुराल चारगांव में रह रहा था.

लांजेवार रोज की तरह चारगांव से गोंदिया के लिए सुबह 6 बजे निकला और रावणवाड़ी में साइकिल रखकर बस स्टॉप की ओर जा रहा था. तभी मुरपार निवासी किशोर की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्र. एमएच 31 सीवाई 2670 की चपेट में आ गया. इस दुर्घटना में लांजेवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार गिलेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज