रजेगांव स्थित ग्रामीण अस्पताल   सोर्स- सोशल मीडिया
गोंदिया

गोंदिया अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी के दौरान सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Gondia Rajegaon Hospital Incident: गोंदिया के रजेगांव ग्रामीण अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से सड़क हादसे में घायल महिला की मौत। डॉक्टर के देरी से पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रमोद यादव

Gondia Hospital Woman Death News: गोंदिया जिला के रजेगांव स्थित ग्रामीण अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने से सड़क हादसे में घायल महिला की मौत होने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी के समय पर अस्पताल में मौजूद नहीं रहने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना से ग्रामीणों में रोष है।

कल्याण समिति सदस्य जाकिर खान ने लिया जायजा

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुरपार निवासी महिला मंजू जन्मजय डोंगरे (60) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए रजेगांव ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं था।

रजेगांव स्थित ग्रामीण अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर डॉ.चेतना रहांगडाले की ड्यूटी होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार, डॉक्टर को फोन पर घटना की जानकारी देने के बावजूद वह करीब एक घंटे बाद अस्पताल पहुंचीं। इसी दौरान घायल महिला की मौत हो गई।

हालांकि, महिला की मौत का वास्तविक कारण और उपचार में देरी की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी मिलते ही मरीज कल्याण समिति के सदस्य जाकिर खान ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय माहुले से फोन पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

स्पष्टीकरण के बाद उचित कार्रवाई

गोंदिया जिला के रजेगांव स्थित ग्रामीण अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उस समय डॉ.चेतना रहांगडाले की ड्यूटी थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति सामने आई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ.संजय माहुले, चिकित्सा अधीक्षक

गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल लाने के बाद यदि समय पर डाक्टर ही उपलब्ध न हो तो यह बेहद गंभीर मामला है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े।
- जाकिर खान, सदस्य, मरीज कल्याण समिति

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें

Ram Rahim Furlough: 21 दिन की फरलो खत्म, आज सिरसा डेरे से सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम