डिजिटल जागरूकता अभियान (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

अब 1 क्लिक में बुक होगी रेलवे टिकट, UTS ऐप और QR भुगतान से आसान होगी सुविधा

Gondia News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में अब रेलवे की टिकट बुकिंग करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया गया है। इसके लिए सभी टिकट काउंटरों पर QR कोड की व्यवस्था की गई है।

प्रिया जैस

Railway Ticket: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा व पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग व्यवस्था को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है। अब मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यात्री टिकट खरीदते समय भीम-UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड व ई-वॉलेट जैसे माध्यमों से तुरंत और सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं।

इसके लिए सभी टिकट काउंटरों पर QR कोड की व्यवस्था की गई है, जिससे नकद लेन-देन की आवश्यकता समाप्त हो गई है। यात्रियों की और अधिक सुविधा के लिए रेलवे ने UTS ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इस ऐप के जरिए यात्री अब कहीं से भी, कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं और स्टेशन पर लंबी कतारों से बच सकते हैं।

डिजिटल जागरूकता अभियान

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल में विशेष डिजिटल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्टेशनों पर सूचना बूथ व हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित रेलकर्मी यात्रियों को मोबाइल ऐप के उपयोग, डिजिटल भुगतान प्रक्रिया व सुरक्षित यात्रा से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

यात्रियों के लिए अधिक पारदर्शी

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि "डिजिटल टिकटिंग प्रणाली यात्रियों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और त्वरित सेवा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यात्रियों से अपील है कि वे डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाकर रेलवे की इस आधुनिक पहल का लाभ उठाएं यह कदम न केवल रेलवे सेवाओं को और अधिक यात्री-अनुकूल बनाएगा बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी सशक्त बनाएगा।"

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा