बालाघाट के जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: बालाघाट के जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी, मुठभेड़ में 3 महिलाओं समेत 4 ढेर

बालाघाट जिले के सघन जंगलों में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जंगल की खामोशी गोलियों की आवाज़ों से गूंज उठी जब सुरक्षा बलों ने सटीक कार्रवाई करते हुए 4 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया।

आंचल लोखंडे

गोंदिया: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सघन जंगलों में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जंगल की खामोशी गोलियों की आवाज़ों से गूंज उठी जब सुरक्षा बलों ने सटीक कार्रवाई करते हुए 4 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में 3 महिलाएं शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

बालाघाट जिले के बैहर तहसील अंतर्गत चामा दादर जंगल क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई सशस्त्र नक्सली वहां छिपे हुए हैं। इस इनपुट के आधार पर नक्सल विरोधी विशेष बल (हॉक फोर्स) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, जंगल में चला तलाशी अभियान

दोपहर के वक्त जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। यह मुठभेड़ करीब 15 से 20 मिनट तक चली, जिसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष नक्सली ढेर हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का अभियान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर ट्वीट करते हुए पुष्टि की कि बालाघाट में चार नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य को 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का अभियान तेज़ी से जारी है। अजंता घाट में भाई-बहन के सामने अचानक आया तेंदुआ, उन्होंने बाइक रोकी और…

घटनास्थल से मिले भारी हथियार, पुलिस बल होगा सम्मानित

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से रॉकेट लॉन्चर, आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सुरक्षाकर्मियों को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान