तेंदुए की खाल बरामद (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में चला रहा वन्यजीव तस्करी का खेल, तेंदुए की खाल के साथ दो लोग हिरासत में, DRI नागपुर की कार्रवाई

Leopard Skin Seized: गोंदिया के देवरी क्षेत्र में DRI नागपुर की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। जब्त सामग्री और आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

आंचल लोखंडे

Gondia Wildlife Smuggling: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ राजस्व गुप्तवार्ता निदेशालय (DRI) नागपुर की टीम ने मंगलवार, 29 सितंबर को देवरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। देवरी-पुराडा मार्ग पर मोहनटोला के पास जाल बिछाकर टीम ने तेंदुए की खाल के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

उनके कब्जे से तेंदुए की खाल सहित अन्य संबंधित सामग्री जब्त की गई। दोनों आरोपियों और जब्त सामग्री को आगे की जांच के लिए देवरी वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

DRI नागपुर की देवरी में कार्रवाई

DRI नागपुर यूनिट को वन्यजीव तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मोहनटोला परिसर में निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान धनराज रामलाल उईके (35), निवासी ढिवरीनटोला, तहसील देवरी तथा नीलकंठ रामचंद्र पंधरे (37), निवासी श्रीरामनगर, तहसील सड़क अर्जुनी को हिरासत में लिया गया।

वन विभाग करेगा जांच

तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव है। उसकी खाल रखना, खरीदना-बेचना अथवा उसका अवैध व्यापार करना कानूनन अपराध है। अब वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि बरामद खाल कहां से लाई गई थी और इसे आरोपियों तक किसने पहुंचाया।

देवरी-पुराडा मार्ग पर DRI की कार्रवाई

इसके अलावा खाल की बिक्री किसे की जानी थी और इस पूरे मामले में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के पीछे किसी बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का हाथ है या नहीं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज