गोंदिया

तेज गर्मी व लू के थपेड़ों का कहर जारी, तापमान 46.2 डिसे. दर्ज

नवभारत डेस्क

गोंदिया. शहर तथा जिले में तेज गर्मी  व लू के थपेड़ों का कहर जारी है. नौतपा खत्म होने पर भी सूरज देवता आग उगल रहे है. जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ते ही जा रही है. 5 जून को तापमान 46.2 डिसे. दर्ज किया गया. तेज धूप, गर्मी व उमस से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही. इस प्रकार दिन के साथ ही रात में भी भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है.

सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने जिले में अपना कहर जारी रखा है. दिन ढलते ही शाम के समय उमस ने भी नागरिकों को परेशान कर दिया है. जिसके कारण मार्ग भी सुनसान नजर आ रहे है. 

उल्लेखनीय है कि इस साल गर्मी के कारण नागरिक बहुत परेशान हुए हैं. वहीं शहर हो या ग्रामीण में कभी भी बिजली का आना जाना लगा रहता है. नागरिक आस लगाए बैठे है कि कब बारिश होगी.

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल