गोरेगांव नगर पंचायत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोरेगांव में नगराध्यक्ष के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार तय! भाजपा की तलाश जारी, जानें क्या है समीकरण

Gondia Political Update: गोंदिया जिले की गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव में ST आरक्षण के बाद नगराध्यक्ष पद की होड़ तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी में उम्मीदवारों और गठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू है।

आकाश मसने

Goregaon Nagar Panchayat Politics: गोंदिया जिले की गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। नगराध्यक्ष पद के लिए ST आरक्षण घोषित होते ही सोशल मीडिया पर अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए होड़ मची है। वहीं भाजपा कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस जैसे बड़े दलों में चर्चाएं अभी शुरू है।

यहां महाविकास आघाड़ी में नगराध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार लगभग तय माना जा रहा है। वहीं सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को अब भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की तलाश है। दूसरी और भाजपा-राकांपा में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) में अध्यक्ष के उम्मीदवार को लेकर कुछ नाम सामने आ रहे हैं।

नगराध्यक्ष आरक्षण के बाद प्रभागों के आरक्षण घोषित होते ही प्रमुख दलों द्वारा उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो गई है। लेकिन यहां नगराध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी का पेंच अभी फंसा हुआ है।

एक ओर कांग्रेस के पास नगराध्यक्ष पद के लिए तेजराम बिसने, वैशाली कोठेवर तथा युवा आदिवासी नेता राहुल येल्ले के नामों की चर्चा है। वहीं सबसे बड़े दल भाजपा में अभी पार्टी हाई कमान के पास इंटरव्यू का दौर चल रहा है। वहीं अजित पवार गुट में नितेश येल्ले, उमेश भोयर के नामों की चर्चा है।

पार्षद के लिए सामने आ रहे कुछ नाम

यहां सोशल मीडिया पर नगराध्यक्ष पद के लिए अनेक इच्छुक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी पेश करने में लगे हुए हैं। वहीं प्रभागों में पार्षद उम्मीदवारी के लिए कुछ बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

इसमें भाजपा से पूर्व नगराध्यक्ष आशीष बारेवार, हीरा रहांगडाले, सुरेंद्र बबलू पटले, छन्नू अगडे, रेवेंद्र बिसेन, बाबा चौधरी, खुशबू सांगोडे, शामली जयसवाल, कुशनलाल चौधरी, सुधीर येडे, कविता चौधरी, वहीं कांग्रेस से जगदीश येरोला, राहुल कटरे, रघुपति अगडे, प्रवीण खरवडे, मल्लेश्याम येरोला, वंदना पंचभाई, डायना भौतमांगे तथा तपेश टेंभरे जैसे नाम सामने आ रहे हैं।

गठबंधन की गुत्थी अभी अनसुलझी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) से कृष्णाकुमार बिसेन, डॉ. रुस्तम येडे, आरडी कटरे, मनीष धमगाये, सुषमा अगडे, उषा रामटेके, प्रमोद जैन तथा सुनीता जैन के नाम शामिल है। इन नामों में कुछ प्रत्याशियों के प्रभाग तय हो चुके हैं, तो कुछ प्रत्याशियों को अभी भी प्रभाग की तलाश है।

गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव में महायुति गठबंधन की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। शहर में एनसीपी कार्यकर्ताओं में अलग जोश है, ऐसे में दोनों ही दल अपने दम पर चुनाव लड़ने की अधिक संभावना है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश येरोला ने बताया कि शहर में महाविकास आघाडी एक होकर आगामी चुनाव लड़ने जा रही है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा