Gondia Zila Parishad (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया जिप का 26.23 करोड़ का संभावित बजट पेश: ग्रामीण विकास पर जोर, हर सदस्य को मिलेंगे 5 लाख के विकास कोष

Gondia Zila Parishad News: जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगत ने वर्ष 2026-27 के लिए 26.23 करोड़ का संभावित बजट पेश किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है।

रूपम सिंह

Gondia Education Fund News: गोंदिया जिप का 2025-26 का संशोधित बजट व 2026-27 का 26,23,95,731 रु। का संभावित खर्च का बजट सोमवार को सभागृह में जिप उपाध्यक्ष तथा निर्माण व वित्त सभापति लक्ष्मण भगत ने पेश किया। इस बजट में जिप सदस्यों को 5 लाख रु। का निधि दिया जाएगा। साथ ही जलापूर्ति, महिला व बाल कल्याण तथा कृषि विषयक योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं।

जिप की बजट सभा सोमवार को स्व. यशवंतराव चव्हाण सभागृह में जिप अध्यक्ष भेंडारकर की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस बार वर्ष 2025-26 के लिए 55,63,82,155 रु. का संसोधित बजट और वर्ष 2026-27 के लिए 23,95,731 रुपय का संभावित बजट पेश किया गया है। आय बढ़ाने के लिए नया खाता शीर्ष सुझाना आवश्यक है।

जिप सदस्यों के क्षेत्रों में विकास के लिए 10 लाख रुपय का कोष रखा गया है। तथा वर्ष 2026-27 के संभावित बजट में प्रति सदस्य 5 लाख रु। के हिसाब से 2.65 करोड़ रु। की राशि प्रदान की गई है। दुकानघरों के निर्माण के लिए 50 लाख रु। का प्रावधान किया है।

ग्रामीण विकास पर सबसे ज्यादा जोर

ग्रामीण क्षेत्र के मिनी मंत्रालय के बजट में ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा विकास पर ध्यान दिया गया है, और सड़कों, नालियों, स्वास्थ्य और स्कूलों आदि के लिए बहुत ज्यादा पैसे दिए गए है। हमारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्र को बदलने पर है, (लायकराम भेंडारकर, जिप अध्यक्ष)

विभागवार बजटीय आवंटन के आंकड़े (करोड़ रुपये में)

विभाग संशोधित (2025-26) संभावित (2026-27)
सिंचाई 3.90 1.43
पंचायत 3.68 2.98
सामान्य 3.60 3.28
कृषि 2.21 1.20
(अन्य) 1.15 0.73

बजट जिले की तरक्की के लिए फायदेमंद

बजट में गोंदिया जिले के सभी हिस्सों पर विचार करके अलग-अलग मामलों पर सही प्रावधान किए गए है। उम्मीद है कि यह बजट जिले की तरक्की के लिए फायदेमंद होगा। (लक्ष्मण भगत, जिप वित सभापति)

अस्थाई शिक्षक व स्वयंसेवकों की नियुक्ति को हरी झंडी

  • शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रति घंटा की दर से शिक्षकों की नियुक्ति पर व्यय के लिए पुनरीक्षित बजट में 90 लाख रु. तथा वर्ष 2026-27 के संभावित बजट में 50 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।
  • खेलकूद के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पुनरीक्षित बजट में 40 लाख रु. तथा संभावित बजट में 25 लाख रु. का प्रावधान किया है। विद्यालय में अस्थाई शैक्षणिक कार्य के लिए स्वयं सेवकों की नियुक्ति हेतु पुनरीक्षित बजट में 70 लाख रु. तथा संभावित बजट में 50 लाख रु. का प्रावधान किया गया है। तथा विद्यार्थियों को स्वाध्याय पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु पुनरीक्षित बजट में 13 लाख रु। तथा संभावित बजट में 15 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप