शालार्थ आईडी घोटाला (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Shalarth ID Scam: गोंदिया में SIT की छापेमारी से शिक्षा विभाग में मची खलबली, शिक्षकों से घंटों चली पूछताछ

Shalarth ID Scam Maharashtra: गोंदिया में 'शालार्थ आईडी' घोटाले का विस्फोट! एसआईटी ने महागांव में मारा छापा, शिक्षक से 5 घंटे पूछताछ। कार्रवाई के डर से जिले से फरार हुए कई संदिग्ध। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Education Department Fraud Gondia: महाराष्ट्र में चर्चित 'शालार्थ आईडी' घोटाले की जांच अब गोंदिया जिले तक पहुंच गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यहां अचानक छापेमारी कर इस मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और घोटाले से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की टीम ने अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव क्षेत्र में अचानक छापा मारकर जांच को तेज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी जुटाई गई है। छापेमारी के बाद स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

छापेमारी के दौरान महागांव के एक शिक्षक को हिरासत में लेकर उससे करीब पांच घंटे तक गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके बैंक लेन-देन, दस्तावेजों की सत्यता और 'शालार्थ आईडी' प्राप्त करने की प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ियों की जांच की गई।

घोटाले से जुड़े कई संदिग्ध आरोपी फरार

हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वह अभी भी जांच एजेंसी के रडार पर बना हुआ है। जैसे ही एसआईटी के गोंदिया पहुंचने की खबर सामने आई, घोटाले से जुड़े कई संदिग्ध आरोपी फरार हो गए। कुछ लोगों ने कार्रवाई के डर से जिला ही छोड़ दिया है।

फिलहाल एसआईटी ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसआईटी ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गोंदिया जिले में इस घोटाले के उजागर होने से शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं और अब सभी की नजरें एसआईटी की अगली कार्रवाई पर लगी हुई है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...