Arjuni Morgaon distance (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया के 40 हजार किसानों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, 313 करोड़ का बकाया फंसा; रबी सीजन की तैयारी हुई ठप!

Gondia Paddy Procurement News: गोंदिया में 40 हजार किसान 313 करोड़ रुपये के बकाया के लिए परेशान। धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने के बावजूद 51 हजार से ज्यादा किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

प्रिया जैस

District Marketing Federation Gondia: गोंदिया जिला मार्केटिंग फेडरेशन ने खरीफ सीजन में 189 धान खरीदी केंद्रों से 25 लाख 33 हजार 467 क्विंटल धान खरीदा है। खरीदे गए धान की कुल कीमत 600 करोड़ 17 लाख रु. है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 286 करोड़ रु. का ही भुगतान हुआ है और 313 करोड़ रु. बकाया होने से 40 हजार से ज्यादा किसान आर्थिक तंगी में हैं। कई किसानों का रबी सीजन भी खतरे में है।

खरीफ सीजन में धान की खरीदी शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं। खरीफ सीजन में धान की कटाई और चुराई के बाद धान को तुरंत सरकारी धान खरीदी केंद्र पर बेचा जाता है। इससे मिले पैसे से किसान अपना कर्ज चुकाते हैं और रबी सीजन की तैयारी करते हैं। लेकिन, अगर यह सिलसिला रुका तो किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस वर्ष भी जिले में यही स्थिति बनी है।

1 लाख से ज्यादा किसानों का पंजीकरण

खरीफ सीजन में जिले के 1 लाख 32 हजार 614 किसानों ने सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 80 हजार 616 किसानों ने अब तक 189 धान खरीदी केंद्रों पर 25 लाख 33 हजार 467 क्विंटल धान बेचा है। किसानों द्वारा बेचे गए धान की कुल कीमत 600 करोड़ 17 लाख रु. है।

इसमें से अब तक किसानों को सिर्फ 286 करोड़ रु. का भुगतान किया गया है। जबकि 40 हजार से ज्यादा किसानों का 313 करोड़ रु. बकाया हैं, जिससे किसानों के सामने पैसे का संकट खड़ा हो गया है। बकाया मिलने में देरी के कारण रबी सीजन में किसानों का काम और कर्ज चुकाना रुक गया है। इस वजह से किसानों में चिंता का माहौल है।

धान की खरीद अब लिस्ट में

सरकार ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन को खरीफ में 25 लाख 92 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य पुरा हो गया है। हालांकि, 51 हजार 998 किसान धान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सरकार की तरफ से धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की संभावना है। इसलिए, सरकार के आदेश पर ध्यान दिया जा रहा है।

35 लाख क्विंटल धान खरीदी का अनुमान

पिछले खरीफ सीजन में जिला मार्केटिंग फेडरेशन ने 25 लाख क्विंटल धान खरीदा था। इस वर्ष अब तक 25 लाख 33 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जबकि 51 हजार 298 किसान धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, इस वर्ष धान की खरीदी 35 लाख क्विंटल होने की उम्मीद है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा