गोंदिया

गोंदिया: नागरा खेत परिसर में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा; 7 आरोपियों पर मामला दर्ज, 82,450 का माल जब्त

नागरा में जुआ अड्डे पर छापेमारी में 7 आरोपियों पर FIR, 81,450 रु. का माल जब्त।

रूपम सिंह

Gondia Crime News: गोंदिया तहसील के नागरा खेत परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा ने छापा मारकर पांच जुआरियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई में ताश पत्तों, नकदी और मोबाइल सहित कुल 81,450 रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नागरा क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेकर के मार्गदर्शन में टीम ने छापेमारी की। मौके पर हरिश तांडेकर, राजेश लिल्हारे, आकाश वाढिवे, छन्नु बिरिया और रिंकल राजपाल जुआ खेलते पकड़े गए।

तलाशी में आरोपियों के पास से 42,050 रुपये नकद और 5 मोबाइल जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि जुआ प्रितलाल उर्फ मुन्ना पतेहे और अल्ताफ राहीन चला रहे थे। फिर्यादी हवलदार संजय चव्हाण की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर की गई।

पशु तस्करी में दो गिरफ्तार 5.70 लाख का माल जब्त

केशोरी थाना क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.70 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहनों में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान दो वाहनों से कुल 7 मवेशी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान पितांबर पेटकुले और अल्ताफ कादर शेख के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केशोरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच हवलदार अजय मौजे कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक मंगेश काले के मार्गदर्शन में टीम द्वारा की गई।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा