गोंदिया नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव  
गोंदिया

गोंदिया नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव: 102 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 1.65 लाख मतदाता

Gondia Panchayat Elections: गोंदिया नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 2025 घोषित। 1.65 लाख मतदाता 102 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे, 209 मतदान केंद्रों की तैयारी हो चुकी है।

आंचल लोखंडे

Gondia News: चुनाव आयोग ने मंगलवार को आखिरकार नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी। जिले में दो नगर परिषद और दो नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। नगर परिषदों में दो नगराध्यक्ष और 64 सदस्य, जबकि नगर पंचायतों में दो नगराध्यक्ष और 34 सदस्य ऐसे कुल 102 पदों के लिए चुनाव होंगे। इन 102 प्रत्याशियों का फैसला जिले के 1 लाख 65 हजार 881 मतदाता करेंगे, जिनके लिए कुल 209 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

नगर परिषदों और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुए साढ़े तीन साल से अधिक समय बीत चुका है और तब से प्रशासनिक व्यवस्था ‘प्रशासक राज’ के तहत चल रही है। इसके चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों समेत आम जनता की निगाहें इन चुनावों पर टिकी थीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं और नगराध्यक्ष तथा सदस्यों के आरक्षण की घोषणा की गई। अंततः राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजा दिया।

209 मतदान केंद्रों की स्थापना

अब जिले में दो नगर परिषदों और दो नगर पंचायतों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है और चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषदों के साथ-साथ गोरेगांव और सालेकसा नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिनके लिए चुनाव होने जा रहे हैं।

  • गोंदिया नगर परिषद में 22 प्रभागों से 44 सदस्य और एक नगराध्यक्ष का चुनाव होगा।
  • तिरोड़ा नगर परिषद में 10 प्रभागों से 20 सदस्य और एक नगराध्यक्ष का चुनाव होगा।
  • गोरेगांव नगर पंचायत में 17 प्रभागों से 17 सदस्य और एक नगराध्यक्ष का चुनाव होगा।
  • सालेकसा नगर पंचायत में भी 17 प्रभागों से 17 सदस्य और एक नगराध्यक्ष का चुनाव होगा।

इस प्रकार, जिले में कुल 209 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे 1 लाख 65 हजार 881 मतदाता 102 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें : जिलाधिकारी नायर

महाराष्ट्र राज्य में 4 नवंबर को नगर परिषद और नगर पंचायतों के आम चुनाव घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिलाधिकारी प्रजित नायर ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से अपील की है कि वे चुनाव अवधि के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन करें और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (निर्वाचन) मानसी पाटिल और नगर परिषद के मुख्याधिकारी संदीप बोरकर उपस्थित थे।

12 चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त

गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव और सालेकसा में होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए कुल 209 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के लिए 4 चुनाव निर्णय अधिकारी और 8 सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी ऐसे कुल 12 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

  • तहसीलवार मतदाताओं की संख्या
  • तहसील मतदाता संख्या
  • गोंदिया 1,24,311
  • तिरोड़ा 26,106
  • सालेकसा 6,810
  • गोरेगांव 8,654
  • कुल 1,65,881

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार