मुंडीपार MIDC में मजदूर की हत्या सोर्स: सोशल मीडिया
गोंदिया

गोंदिया में धारदार हथियार से मजदूर की हत्या;मुंडीपार एमआईडीसी की घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल

Gondia Worker Murder Case: गोंदिया के मुंडीपार एमआईडीसी में 58 वर्षीय मजदूर रविशंकर रहांगडाले की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मनीषा बोंदरे

Gondia Murder Crime News: गोंदिया के मुंडीपार एमआईडीसी क्षेत्र में काम से घर लौट रहे 58 वर्षीय मजदूर रविशंकर रहांगडाले की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

घटना 22 सितंबर की रात करीब 7.30 बजे हुई। गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

धारदार हथियार से सिर पर किया वार

तहसील के मुंडीपार स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में काम से घर लौट रहे एक मजदूर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। 22 सितंबर की रात करीब 7.30 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

मुंडीपार एमआईडीसी में मजदूर की हत्या

मृतक की पहचान मुंडीपार निवासी रविशंकर उदयलाल रहांगडाले (58) के रूप में हुई है। अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई इस हत्या के बाद मुंडीपार और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है।

घर लौटते समय किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविशंकर रहांगडाले काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर घातक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंगाझरी थाने के पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंदिया केटीएस अस्पताल भेज दिया। 23 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम किया गया।हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे का कारण और आरोपियों की पहचान सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

हत्या की इस घटना के बाद मुंडीपार एमआईडीसी क्षेत्र और आसपास के नागरिकों में भय का वातावरण है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बंदोबस्त मजबूत करने की मांग की है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा