Star Air Gondia Indore route (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट पर सस्पेंस, 1 मई से बुकिंग बंद, फिर थमेगी इंडिगो की उड़ान?

Gondia Hyderabad Flight: महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अप्रैल 2026 तक बुकिंग उपलब्ध है।

आंचल लोखंडे

Gondia Airport Flight Service: गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट सेवा पिछले दो वर्ष से नियमित सेवा में है. जिसे इंडिगो ने अधिकृत रुप से 1 दिसंबर 2023 को शुरू किया था. लेकिन, ऐसी संभावना है कि नियमित गोंदिया-हैदराबाद-गोंदिया फ्लाइट सेवा में रुकावट आएगी.

हालांकि इंडिगो ने फिलहाल गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट के लिए अप्रैल 2026 तक बुकिंग लॉट बनाए रखा है, लेकिन 1 मई 2026 से इस मार्ग पर बुकिंग बंद होने की वजह से गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट सेवा बंद होने पर शंका जताई जा रही है.

फ्लाइट सेवा 21 अगस्त 2023 से बंद

इस बीच, फ्लाइट सेवा बंद होने के बारे में पूछे जाने पर बिरसी एयरपोर्ट के व्यवस्थापक गिरीशचंद्र वर्मा ने कहा कि कंपनी ने एयरपोर्ट प्राधिकरण को फ्लाइट सेवा बंद होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है. तो गोंदिया-इंदौर स्टार एयर सेवा 16 सितंबर 2025 से शुरू हुई है और गोंदिया से इंदौर मार्ग पर चल रही है. स्टार एयर ने 15 जनवरी 2026 से इस सेवा को मुंबई और बैंगलोर शहरों से जोड़ा है.

यह फ्लाइट सेवा सप्ताह के कुछ खास दिनों (मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार) को मिलती है, जो बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर और आगे बैंगलोर के लिए चलती है. इससे पहले, फ्लाईबिग कंपनी ने गोंदिया से हैदराबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा - शुरू की थी. लेकिन, फ्लाईबिग एयरलाइंस - द्वारा शुरू की गई यह फ्लाइट सेवा 21 अगस्त 2023 से बंद कर दी गई.

4 वर्ष पहले शुरू हुई थी गोंदिया में फ्लाइट की सेवा

79 वर्ष बाद 13 मार्च 2022 को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद यात्री फ्लाइट सेवा शुरू की गई थी इसका उद्घाटन उस समय के केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य शिंदे ने इंदौर से किया था, गोंदिया से हैदराबाद फ्लाइट सेवा को सांसद सुनील मेंढे ने गोंदिया एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर शुरू की थी.

इंडिगो के पुष्टि पर लगी हुई है नजरें हालांकि फ्लाईट  बंद होने के विषय को लेकर इंडिगो की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अब सभी कर नजरें इंडिगो के पुष्टि

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग