Gondia traffic jam (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल

Gondia Traffic Jam: गोंदिया जिले के सौंदड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बिना सूचना यातायात बंद करने से 12 घंटे तक भीषण जाम लगा, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia NH53 Traffic Chaos: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र। 53 पर स्थित सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ परिसर में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य ने आम जनता की जिंदगी बेहाल कर दी है। 30 अप्रैल की रात 11 बजे से भीषण जाम लगा, जो 1 मई की दोपहर करीब 12 बजे जाकर खुला। करीब 12 घंटे तक हजारों वाहन सड़क पर फंसे रहे, जबकि प्रशासन पूरी तरह बेखबर नजर आया। बताया जा रहा है कि पुलिस सुबह 7 बजे ट्रैफिक सुचारु करने में जुट गई। जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

जानकारी के अनुसार, सौंदड़ में चंद्रपुरगोंदिया रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले 7 से 8 वर्षों से धीमी गति से चल रहा है। इसी अधूरे काम ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया। रात के समय अचानक पुल पर दो सीमेंट राफ्टर रखने के लिए पूरी यातायात बंद कर दी गई, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं दी गई।

लापरवाही का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ा

इस लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। जाम में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और एम्बुलेंस में मरीज तक फंसे रहे। पूरी रात लोग बिना किसी सुविधा के सड़क पर परेशान होते रहे। समन्वय की कमी उजागरस्थिति इतनी गंभीर थी कि स्थानीय पुलिस को भी इस काम की कोई जानकारी नहीं थी। पुल निर्माण कर रही पिलकॉन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश नायर ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई से अनुमति ली है, हालांकि आधी बात करके दो बार फोन काट दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे काम के लिए जिलाधीश की अनुमति जरूरी होती है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

ट्रैफिक पूरी तरह ठप

इस विरोधाभास ने पूरे मामले में गंभीर लापरवाही और समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं ,कंपनी ने बिना किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए ही काम शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने के बाद कुछ वाहन गांव के अंदरूनी रास्तों से निकलने लगे, जिससे वहां भी भारी जाम की स्थिति बन गई।

करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। एक ओर सौंदड़ से ग्राम कोहमारा के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, तो दूसरी ओर सौंदड़ से उकारा फाटा के आगे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था। 12 घंटे तक जनता को सड़क पर फंसा कर रखने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों सहित मरीजों को परेशानी सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ क्षेत्र में स्थित ओवरब्रीज पर 2 सीमेंट राफ्टर रखने के लिए पूरी यातायात बंद कर दी गई। जिसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। जिसके चलते करीब 12 घंटों तक यातायात जाम था। इस बीच वाहनों फंसे छोटे बच्चें, बुजुर्ग व मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। अगर पहले से सूचना या डायवर्जन होता तो यह हालात नहीं बनते।

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए