गोंदिया मतदान केंद्र (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Maharashtra MLC Election: गोंदिया में 62% मतदान, सालेकसा में सबसे ज्यादा 77.35 प्रतिशत वोटिंग

Gondia MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में गोंदिया जिले में औसतन 62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोंदिया जिले के 39 मतदान केंद्रों पर स्नातक मतदाताओं ने वोट डाले।

  • सालेकसा में तहसील में 77.35 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

  • बूथ क्रमांक 308, 309 और 310 पर मतदान संपन्न हुआ।

Gondia MLC Election Voting: नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गोंदिया जिले में शुक्रवार को उत्साहपूर्ण मतदान हुआ। जिले में औसतन 62 प्रश. मतदान दर्ज किया गया। जिले में कुल 22,176 मतदाता पंजीकृत थे। मतदाना प्रक्रिया के लिए जिले में कुल 39 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 180 अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना नागपुर में मंगलवार, 27 अक्टूबर को होगी। वहीं, संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर, शनिवार को पूरी होगी।

सालेकसा में 77.35 प्रश मतदान

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सालेकसा तहसील के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। तहसील में कुल 77.35 प्रश. मतदान हुआ। यहां पंजीकृत 1126 मतदाताओं में से 871 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि मतदाताओं के उत्साह और चुनाव के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

गोंदिया स्नातक चुनाव

सालेकसा में दो केंद्रों की व्यवस्था

सालेकसा तहसील में मतदान के लिए दो केंद्रों की व्यवस्था की गई थी। दोनों केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की उपस्थिति दिखाई दी। बूथ क्र.306 पर 453 और बूथ क्र.307 पर 418 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर कुल 871 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सड़क अर्जुनी में 75.14 प्रतिशत मतदान

सड़क अर्जुनी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ क्र.308, 309 और 310 पर कुल 75.14 प्रश. मतदान दर्ज किया गया।

तिरोड़ा तहसील में 68 प्रतिशत मतदान

नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तिरोड़ा तहसील में भी मतदान संपन्न हुआ। तहसील में कुल 2,227 स्नातक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1520 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार तिरोड़ा तहसील में कुल 68 प्रश. मतदान दर्ज किया गया।

मतदान के प्रति जागरुक हुए मतदाता

इस बार सालेकसा तहसील में हुए मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। वर्ष 2020 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। मतदाताओं में बढ़ती जागरूकता, चुनाव को लेकर उत्सुकता तथा उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा किए गए प्रचार को मतदान प्रतिशत बढ़ने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। सालेकसा तहसील के मतदाताओं का रुझान किस उम्मीदवार के पक्ष में रहेगा, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?