Gondia Event: महाराष्ट्र शासन के पशुसंवर्धन विभाग व महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राज्यभर में संचालित राज्यमाता गौमाता संवाद यात्रा का आगमन 4 जुलाई को गोंदिया में होगा। सुबह 10.30 बजे श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा, पिंडकेपार, गोंदिया में एक विशेष संवाद व जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के अध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शेखर मुंदड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के अन्य सदस्य, पशुसंवर्धन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न गौसेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे।
पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर गोंदिया शहर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था पूरे उत्साह, उमंग और गहरी श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। जत्था चंदनवाड़ी पहुंचा और अपनी पैदल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। गोंदिया से रवाना हुए इस विशेष यात्रा दल में प्रमुख रूप से हरेश भागवानी, विनोद गुड्डू चांदवानी, मोहित अनदानी, राहुल होतवानी, राहुल मोरयानी, संदीप वेडवानी, मोनू शिवदासानी, मयूर डोड़ानी, रितिक वाधवानी, राहुल डोड़ानी, सुशील सतानी, आकाश कुकरेजा, करण चंद्राकर, जयेश वाधवानी व अनमोल आहूजा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
इस यात्रा दल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल कई श्रद्धालु पिछले 15 वर्षों से लगातार हर साल पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा कर बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। दुर्गम रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन श्रद्धालुओं की यह अटूट श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ सेवा भावना अन्य शिव भक्तों के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
श्रद्धालुओं के प्रस्थान के अवसर पर गोंदिया रेलवे स्टेशन पर परिजनों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उपस्थित जनों ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया तथा भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर हरहर महादेव, बमबम भोले और जय बाबा बर्फानी के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विदाई के इस भावुक और उल्लासपूर्ण क्षण में सभी उपस्थित नागरिकों ने बाबा बर्फानी से प्रार्थना की कि यह यात्रा पूरी तरह सफल, सुरक्षित व मंगलमय रहे तथा सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकुशल और सानंद अपने गृह नगर गोंदिया लौटें।