Bagh River Flood (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)  
गोंदिया

गोंदिया के 96 गांवों में बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधीश ने ग्रामीणों से की बातचीत

Flood Affected Villages: गोंदिया जिले के 96 गांवों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia Flood Risk: गोंदिया जिले के 96 गांवों में बाढ़ का खतरा है। मानसून का मौसम शुरू हो गया है और जिलाधीश डॉ। मंगेश गोंदावले ने जिले के बाढ़ वाले इलाकों का दौरा किया और वहां के लोगों से बातचीत की और कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ के हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर जिलाधीश के साथ जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी राजन चौबे, बाघ इटियाडोह सहायक अभियंता प्रियम शुभम, कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर कुंडलवाडे, संबंधित मंडल अधिकारी, पटवारी और जिलास्तरीय खोज व रेस्क्यू टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलाधीश ने गोंदिया तहसील के कोरनी घाट, रजेगांव, बिरसोला, कासा, काटी और पुजारीटोला गांवों का दौरा किया और वहां के लोगों से बातचीत की। उन्होंने इस साल प्रीमॉनसून तैयारियों के हिसाब से बाढ़ की स्थिति का नियोजन और भौगोलिक हालात का भी मुआयना किया। इस साल, भारतीय मौसम विभाग ने कम बारिश का अनुमान लगाया है। फिर भी, जिलाधीश ने खुद बाढ़ वाले गांवों का दौरा किया, वहां की भौगोलिक स्थितियों का मुआयना किया, और वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बाढ़ के कारणों और बाढ़ के समय सर्च और रेस्क्यू के लिए प्रशासन द्वारा किए गए उपायों के बारे में जाना।

बाढ़ से निपटने के लिए गोंदिया प्रशासन तैयार

ग्रामीणों से बातचीत कर परेशानियों के बारे में जाना जिलाधीश ने वैनगंगा और बाघ नदी के किनारे निचले इलाकों के गांवों और घरों में बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान के बारे में सविस्तार जानकारी ली, साथ ही, सरकार की तरफ से समय पर तुरंत मदद पहुंचाने के लिए नावों और मैनपावर के सही इंतजाम के बारे में भी बताया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी दिक्कतों के बारे में जाना। पानी का समझदारी करें इस्तेमाल इस साल कम बारिश होने की उम्मीद है, इसलिए किसान और नागरिक आने वाले दिनों में पानी का समझदारी से इस्तेमाल करें और मौसम विभाग से मिले निर्देशों के आधार पर खेती का काम करें।

संवेदनशील गांवों का दौरा

साथ ही, बारिश के पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और पेड़पौधे लगाएं, ताकि भविष्य में पानी की कमी और बढ़ते तापमान का सामना किया जा सके, ऐसी अपील जिला प्रशासन ने की है।

जिलाधीश ने की लोगों से अपील जिला प्रशासन लोगों के मदद करने के लिए तैयार हैं। आपस में समन्वय कर बाढ़ के हालात से निपटने के लिए साथ आए। आज की स्थिति में बाढ़ के हालात नहीं हैं। बांध व जलाशयों के पानी में न उतरें। सेल्फी लेने के लालच से बचे। पानी में बोटिंग करते समय लाइफ जैकेट का इस्तेमाल करें। लोगों को बोट में क्षमता से अधिक नहीं बैठाने। पुल के ऊपर से पानी बह रहा हो तो पार करने की कोशिश न करें।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट