गोंदिया मछली बाज़ार (सोर्स - फोटो नवभारत)  
गोंदिया

गोंदिया मछली मार्केट में गंदगी और दुर्गंध से व्यापार प्रभावित, ग्राहकों को भारी परेशानी

Gondia Fish Market: गोंदिया मछली मार्केट में नप द्वारा कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने से भारी दुर्गंध फैल गई है। इससे व्यापारियों का बैठना मुश्किल हुआ और ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली।

केतकी मोडक

Fish Market Protest Gondia: गोंदिया शहर के बीच में मछली मार्केट है। जहां प्रतिदिन मस्त्य व्यवसायिक दोपहर से अपनी दुकानें लगाते हैं साथ ही हजारों ग्राहक मछलियां खरीदी करने आते हैं। लेकिन इस मार्केट परिसर में नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा बाजार परिसर की सड़ी-गली सब्जी, मुर्गी के अवशेष आदि गंदगी ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी।

ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहां ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने से मस्त्य व्यवसायिक व ग्राहकों की जान को खतरा निर्माण हो गया है। लेकिन संबंधित विभाग इस ओर अनदेखी कर रहा है। गोंदिया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम नगर परिषद प्रशासन का है।

नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा प्रतिदिन गोंदिया शहर का कचरा उठाकर हिरडामाली या अन्य स्थान पर डाला जा रहा है। पिछले सप्ताह नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा सब्जी मंडी व अन्य स्थान की सड़ी-गली बकरियों के अवशेष ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर शहर के मछली मार्केट में खड़ी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि, इस मछली मार्केट में प्रतिदिन हजारों ग्राहक खरीदी करने आते हैं।

दुकानों में बैठना भी मुश्किल

मछली विक्रेता बब्बा राऊत ने कहा है कि  "सप्ताह से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी एक सप्ताह पहले नगर परिषद प्रशासन की। जिससे काफी दुर्गंध आ रही है। हमें अपने दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। मछलियां खरीदी करने आने वाले ग्राहक भी दुर्गंध के कारण यहां ठहर नहीं पाते। जिससे हमारे व्यवसाय में कमी आई है।"

यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली जल्दी हटाएं

मछली विक्रेता महेश बागडे ने कहा है कि  "मछली मार्केट में हम प्रतिदिन दोपहर से दुकानें लगाते हैं। लेकिन यहां गोंदिया नगर परिषद प्रशासन द्वारा सब्जी मार्केट से सड़ी-गली सब्जियां ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी गई। जिससे दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, नप प्रशासन से मांग है कि यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली जल्दी हटा दी जाए।"

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह