गोंदिया

गोंदिया पुल के अभाव में खतरा: चुंबली नदी पार कर गांव पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

गोंदिया के चुंबली गांव में पुल न होने से नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विकास की राह देख रहे हैं ग्रामीण।

रूपम सिंह

Gondia News: गोंदिया देवरी तहसील के चुंबली गांव में आज भी बुनियादी सुविधा के रूप में पुल का अभाव गंभीर समस्या बना हुआ है। चुंबली नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना पानी के बीच से होकर गांव आना-जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की लगातार अनदेखी के चलते यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। सरकार जहां दूरदराज इलाकों के विकास के दावे करती है, वहीं देवरी तहसील का यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

गांव तक पहुंचने के लिए नदी पार करना अनिवार्य है, जिससे तहसील मुख्यालय तक जाना भी मुश्किल हो जाता है। बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भी ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से चुंबली नदी पर पुल निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव

देवरी तहसील के पालांदूर जमीं गांव से आगे चुंबली नदी पार करने के बाद स्थित चुंबली गांव अब भी विकास से वंचित है। आजादी के बाद भी यहां पुल का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में नदी उफान पर होने से गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह टूट जाता है।

हर साल जाती है जान

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान नदी पार करते समय हर साल कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। पुल के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं तक समय पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कर उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा