कोर्ट प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
गोंदिया

गोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

SC ST Act Implementation: गोंदिया जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने एट्रोसिटी मामलों में सजा की दर बढ़ाने के लिए पुलिस, समाज कल्याण व विधि विभाग को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

केतकी मोडक

Gondia Atrocity Review Meeting: गोंदिया जिले में पिछड़े वर्ग के लोगों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने और उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने के लिए एट्रोसिटी एक्ट बनाया गया है। एट्रोसिटी अपराधों में सजा की दर बढ़ाने में आने वाली मुश्किलों को संबंधित विभाग प्राथमिकता से संभाले, ऐसे निर्देश जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में जिला दक्षता व नियंत्रण समिति आयोजित सभा में दिए।

सभा में समाज कल्याण सहायक आयुक्त किशोर भोयर, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम अहेरकर, जिला सूचना अधिकारी अंजू कांबले-निमसरकर, विधि अधिकारी मिलिंद चवरे और नागरी हक संरक्षण टीम के प्रतिनिधि उत्तम दहीवले उपस्थित थे।

विविध मामलों का लिया संज्ञान

गोंदिया जिले के जिलाधीश ने कहा कि "स्थानीय क्राइम ब्रांच जिला शासकीय अभियोक्ता के साथ समन्वय करके पुलिस जांच के तहत आने वाले अपराध को न्यायालय से निकलवाए, पुलिस थाना डुग्गीपार में पीड़ित महिला का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए, पुलिस थाना आमगांव में मृतका का जाति प्रमाणपत्र बनाने के बारे में उप विभागीय अधिकारी देवरी को पत्र भेजकर बताया जाए, उन्होंने इस दौरान यह भी निर्देश दिए कि आमगांव में मृतका का नाम लिखकर सुधारित पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के बारे में वैद्यकीय अधिकारी को लिखित में बताया जाए।"

 पिछले वर्ष (2025-26) के अपराधों की स्थिति

मामलों की स्थिति कुल संख्या
न्यायालय (Court) में लंबित मामले 51
पुलिस द्वारा फाइनल (निपटारा) किए गए मामले 4
वर्तमान में पुलिस जांच के अधीन मामले 1
कुल योग 56

आर्थिक वर्ष 2026-27 (मई 2026 तक) का अपराध विवरण

अपराध का प्रकार कुल दर्ज मामले सामाजिक श्रेणी के आधार पर वर्गीकरण वर्तमान स्थिति
हत्या 1

• अनुसूचित जाति (SC): 6

• अनुसूचित जनजाति (ST): 3

पुलिस जांच जारी
हत्या की कोशिश 0 -
दुष्कर्म 0 -
छेड़छाड़ 2 पुलिस जांच जारी
मारपीट (गंभीर चोट) 1 पुलिस जांच जारी
आगजनी 0 -
गाली-गलौज 2 पुलिस जांच जारी
अन्य 2 पुलिस जांच जारी
कुल योग 9 9 9 (सभी पुलिस जांच में)

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश