सड़क पर लगाए थे बैरिगेड (फोटो नवभारत) 
गोंदिया

छत्तीसगढ़ सीमा पर बैरिकेड गायब, ककोड़ी-चिचगढ़ मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे भारी वाहन

Gondia News: गोंदिया के चिचगढ़-ककोड़ी मार्ग पर पुल निर्माण कार्य के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है। कच्ची सड़क पर ट्रक फंस रहे हैं, यातायात बाधित हो रहा है और पुलिस लापरवाह बनी हुई है।

आकाश मसने

Gondia News In Hindi: गोंदिया जिले के देवरी तहसील के चिचगढ़-ककोड़ी मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। मार्ग पर छोटे पुलों का निर्माण कार्य शुरू है, ऐसे में छात्रों तथा छोटे वाहनों के आवागमन के लिए पुलिया के साइड से कच्ची सड़क बनाई गई है, जो भारी वाहनों के आवागमन के लिए नहीं है। लेकिन फिर भी बड़े वाहनों का आवागमन यहां से लगातार हो रहा है।

भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 7 जुलाई को चिचगढ़ पुलिस विभाग को एक निवेदन दिया गया था। जिसमें कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं थम रहा है। भारी वाहन कच्ची सड़क पर फंस रहे हैं, जिस कारण यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। वहीं पुलिस विभाग इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहा है।

ककोडी-चिचगढ़ मार्ग क्र. 358 जो महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ बॉर्डर को जोड़ता है, बॉर्डर का टैक्स बचाने के लिए इस मार्ग से हमेशा ही भारी वाहनों का आवागमन अवैध रूप से होता आ रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पूर्व सीमा पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड बना हुआ था। लेकिन अब यह बैरिकेड निकाल दिया गया है। जिस कारण मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन और अधिक बढ़ गया है।

2 स्थानों पर पुल निर्माण

इस मार्ग पर सार्वजनिक बांधकाम विभाग के तहत ककोड़ी-चिल्हाटी के बीच दो जगह पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों का आवागमन निर्माण कार्य के लिए समस्या बना हुआ है।

इस समस्या पर PWD विभाग ने क्षेत्र के विधायक संजय पुराम को अवगत कराया गया है। जिसमें पुल निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। जिसकी जानकारी 7 जुलाई 2025 को चिचगढ़ पुलिस को दी गई थी।

आवागमन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं

इस बात को तीन महीने पूरे होते आ रहे हैं, लेकिन मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद नहीं हो रहा है। मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जो यातायात में बाधा बन रहा है। पुल के बाजू से गई कच्ची सड़क ने अब दलदल का रूप ले लिया है। जिस कारण भारी वाहन यहां लगातार फंस रहे हैं। यातायात का घंटों ठप रहना अब आम बात हो गई है। लेकिन चिचगढ़ पुलिस विभाग भारी वाहनों के आवागमन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

बंदोबस्त के चलते बैरिकेड निकाले

थानेदार चिचगढ़ जनार्दन हेगडेकर ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन को लेकर चिचगढ़ पुलिस द्वारा अब तक 7 कार्रवाई की गई है। मार्ग पर PWD विभाग ने बड़े वाहनों के आवागमन रोकने के लिए बोर्ड लगाने चाहिए। बंदोबस्त के चलते मार्ग से बैरिकेड निकल गए हैं, जो जल्द ही लगाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला