जुआ अड्डे पर रेड मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार सोर्स- नवभारत
गोंदिया

गोंदिया पुलिस अधीक्षक का कड़ा एक्शन, जंगल में जुआ अड्डा चलाने वालों का भंडाफोड़, 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त

Gondia LCB Raid: गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने इर्री के जंगल में जुआ अड्डे पर रेड मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से कार, बाइक, 14 मोबाइल और नकद सहित 12 लाख से अधिक का माल जब्त हुआ।

प्रमोद यादव

Gondia LCB Raid Irri Jungle News: गोंदिया जिले के पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम इर्री स्थित झाड़ीदार जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई मंगलवार की रात करीब 11 बजे की गई। मौके से नकद राशि, मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल, चौपहिया वाहन और जुआ खेलने की सामग्री समेत कुल 12 लाख 4 हजार 550 रु। का माल जब्त किया गया। मामले में जुआ खेलने और खिलाने वाले कुल 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

19 आरोपियों पर मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, एलसीबी की टीम जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान इर्री के झाड़ीदार जंगल में कुछ लोग 52 पत्तों पर बाजी लगाकर जुआ खेल रहे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 

कार्रवाई के दौरान जब्बारटोला निवासी मोहित दीपक साखरे (28), गोंदिया के बाजपेयी चौक निवासी नितेश राजू बागड़े (27), यादव चौक निवासी दिनेश उर्फ राहुल राजकुमार चतुर्वेदी (19), डोहेल कमलकुमार बारे (21), ठाणा निवासी मधुकर धनिराम गोंडाने (51)

न्यू लक्ष्मीनगर निवासी शिवकुमार टेकलाल लिल्हारे (42), बघोली निवासी मुकेश भागवत भोंडेकर (42), गौतमनगर निवासी विलास घनश्याम मानकर (24), रतनारा निवासी प्रलय सुभाष मेश्राम (35), छोटा गोंदिया निवासी आकाश दिलीप भिमटे (32), रतनारा निवासी विक्की राजू मस्करे (27) व संजयनगर, गोविंदपुर निवासी आशीष सुखदेव उके (29) को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

12 लाख 4 हजार 550 रुपये का माल जब्त 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 हजार 300 रुपये नकद, 70 हजार रु। कीमत की मोटरसाइकिल, 2 लाख 61 हजार रु। के 14 मोबाइल, 8 लाख रु। की कार तथा जुआ खेलने की सामग्री ऐसे कुल 12 लाख 4 हजार 550 रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में हवलदार संजय चव्हाण की शिकायत पर ग्रामीण थाने में 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई

फरार आरोपियों की तलाश सहित मामले की आगे की जांच ग्रामीण पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को देखते ही भागे

गोंदिया पुलिस को देखते ही गोंडीटोला, कुड़वा निवासी निलेश उके (40), इर्री निवासी विवेक रहीले (27) व यादव चौक निवासी अभय विजय बारई (23) मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर इर्री निवासी किसन रमेश दमाहे (45), मुरपार निवासी मुकेश उर्फ बल्ला भगवानदास बिरिया (45), सुपलीपार निवासी सतीश तेजराम मेढे (40) व संजयनगर निवासी जितू मोहनसिंग पारासर (38) द्वारा जुआ अड्डा संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो