गोंदिया

देवरी में प्रस्तावित फ्लाईओवर के स्वरूप को लेकर शहरवासी आक्रामक, साकोली-लाखनी की तर्ज पर 'कॉलम ब्रिज' की मांग

देवरी में फ्लाईओवर के लिए शहरवासियों ने कॉलम ब्रिज बनाने की मांग की, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

रूपम सिंह

Devari National Highway News: राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 से देवरी शहर से गुजरने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर की संरचना को लेकर अब शहरवासी आक्रामक हो गए हैं। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित कॉम्पैक्ट ब्रिज दोनों ओर दीवारों से बंद पुल देवरी शहर के अस्तित्व के लिए हानिकारक होगा।

यह चेतावनी देते हुए नागरिकों ने साकोली और लाखनी की तर्ज पर कॉलम ब्रिज खंभों पर आधारित खुला पुल बनाने की मांग की है। इस संदर्भ में उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री को भेजा गया है। देवरी, गोंदिया जिले का एक महत्वपूर्ण बाजार है।

वर्तमान योजना के अनुसार, शहर के मध्य से गुजरने वाला पुल यदि दोनों ओर से बंद दीवारों का होगा तो शहर भौगोलिक रूप से दो हिस्सों में बंट जाएगा। इससे नागरिकों को रोजमर्रा के काम के लिए सड़क पार करना कठिन हो जाएगा। साथ ही, हाईवे के दोनों ओर मौजूद बाजार का संपर्क टूटकर व्यापार पूरी तरह से बंद होने की आशंका व्यापारियों ने व्यक्त की है।

इसी हाईवे पर साकोली और लाखनी इन शहरों में खंभों पर आधारित पुल बनाए गए हैं। उन पुलों से शहर की सुंदरता बढ़ गई है और नीचे की जगह का उपयोग आवाजाही और पार्किंग के लिए हो रहा है। तो फिर देवरी के लिए ही भेदभाव क्यों यह सवाल अब उठाया जा रहा है।

बाक्सतीव्र है आंदोलन छेड़ने की चेतावनी इस निवेदन के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी निविदा की प्रति और नक्शा भी जोड़ा गया है। अब केंद्र सरकार और सड़क विकास मंत्रालय देवरीवासियों की इन मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी ध्यान लगा हुआ है। मांग स्वीकार न की गई तो आने वाले समय में तीव्र है आंदोलन छेड़ने की चेतावनी देवरी के सभी नागरिकों ने दी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी