दपूम रेलवे ने माल ढुलाई में बनाया रिकॉर्ड (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

दपूम रेलवे ने माल ढुलाई में बनाया रिकॉर्ड, 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान

South East Central Railway: दपूम रेलवे ने सिर्फ 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान कर नया रिकॉर्ड बनाया। दक्षता, गति और विकास में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अग्रणी हे।

आंचल लोखंडे

Gondia News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूम रेलवे) ने एक बार फिर दक्षता और गति का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मात्र 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान का रिकॉर्ड बनाकर दपूम रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया है। पिछले चार वर्षों की तुलना में यह प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 2022-23 में 150 मिलियन टन माल लोडिंग का आंकड़ा 265 दिनों में पूरा हुआ था, 2023-24 में 244 दिनों में, 2024-25 में 226 दिनों में, जबकि अब 2025-26 में केवल 216 दिनों में यह लक्ष्य प्राप्त किया गया है। यह दपूम रेलवे के इतिहास में माल ढुलाई का सबसे तेज़ प्रदर्शन है।

यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के समग्र विकास में दपूम रेलवे की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है। यह सफलता कोयला, इस्पात, सीमेंट, खाद्यान्न और खनिज पदार्थों जैसे प्रमुख औद्योगिक व ऊर्जा संसाधनों की समयबद्ध और सतत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्राप्त की गई है। दपूम रेलवे देश के विभिन्न तापघरों, इस्पात संयंत्रों और कारखानों को कोयला व अयस्क की निरंतर आपूर्ति कर देश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान कर रहा है। इसके अंतर्गत आने वाले तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर और नागपुर ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संरचनात्मक और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार

माल ढुलाई में निरंतर बढ़ती दक्षता से यह स्पष्ट होता है कि रेलवे की संरचनात्मक और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लाइन दोहरीकरण, तीसरी व चौथी लाइन निर्माण, यार्ड आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण जैसे कार्यों ने गति और क्षमता दोनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

दक्षता और गति का परिणाम

माल परिवहन के साथ-साथ यात्री सेवाओं के क्षेत्र में भी दपूम रेलवे ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। "हर टन के साथ आगे बढ़ता भारत" के मंत्र को साकार करते हुए दपूम रेलवे भविष्य में भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यह यात्रियों और उद्योगों दोनों के लिए एक भरोसेमंद सहयोगी बना रहे।

त्योहारी मौसम में उल्लेखनीय कार्य

  • यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अवधि में विभिन्न पर्वों और त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।
  • श्रावण मास के दौरान श्रावणी स्पेशल ट्रेनें,
  • दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली पर पूजा स्पेशल ट्रेनें,
  • तथा छठ पूजा पर छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

इन ट्रेनों ने यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का अवसर प्रदान किया। दपूम रेलवे की यह उपलब्धि न केवल संचालन दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह देश की औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में इसकी अग्रणी भूमिका को भी दर्शाती है।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग