भंडारा कलाकार आंदोलन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

भंडारा में कलाकारों का संगीतमय आंदोलन 21 जुलाई को, मानधन सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

Musical Protest By Artists: भंडारा में कलाकारों की विभिन्न मांगों को लेकर 21 जुलाई को संगीतमय आंदोलन किया जाएगा। कलाकारों ने मानधन चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने की व अन्य सुविधाओं की मांग की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Artists Protest: जनजागर कला साहित्य बहुउद्देश्यीय संस्था, साकोली के तत्वावधान में कलाकारों की विभिन्न मांगों को लेकर 21 जुलाई को सुबह 11 बजे त्रिमूर्ति चौक, भंडारा में संगीतमय आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन परमानंद मेश्राम के नेतृत्व में होगा। आंदोलन में प्रमुख मांगों में वर्ष 2025-26 के मानधन लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक पूरी नहीं होने पर तत्काल चयन किए जाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा राजर्षि शाहू महाराज वरिष्ठ साहित्यिक एवं कलाकार मानधन समिति के अध्यक्ष का चयन कलाकारों में से ही किए जाने, कलाकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, प्रत्येक जिले से कम से कम 500 कलाकारों का चयन करने की भी मांग की गई है।

कलाकारों ने उठाई स्वास्थ्य बीमा

आंदोलन में यह भी मांग उठाई जाएगी कि कलाकारों के वाहनों को टोल नाकों पर निशुल्क सुविधा दी जाए, मानधन पाने वाले कलाकारों की आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की जाए तथा प्रत्येक तहसील से चयन करते समय नाटक, वादक, पेंटर, तमाशा, गोंधल, दंडार और भजन जैसे विभिन्न कला क्षेत्रों के लिए स्पष्ट मापदंड तय किए जाएं।

टोल फ्री सुविधा और मानधन बढ़ाने की मांग

इसके साथ ही राज्य व जिला स्तर के नामांकित कलाकारों को मानधन समिति में शामिल करने तथा कलाकारों को मासिक 10 हजार रुपये मानधन दिए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी जाएगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां