बच्चु कडू (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: प्रहार संगठन का अन्नत्याग आंदोलन सफल, भूमिहीन मजदूरों को मिलेगा दुर्घटना बीमा का लाभ

Prahar Janshakti Party Protest: तिरोड़ा में प्रहार संगठन का अन्नत्याग आंदोलन सफल रहा। पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू के प्रयासों के बाद अब भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Mundikota Tiroda Laborers: भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को किसानों की तर्ज पर दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की मांग को लेकर प्रहार संगठन की ओर से चलाया जा रहा आंदोलन आखिरकार सफल रहा। पूर्व राज्यमंत्री व विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू के प्रयासों के बाद भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के लिए बीमा योजना लागू किए जाने की जानकारी संगठन ने दी है।

हुई थी चार लोगों की मौत

प्रहार संगठन के गोंदिया जिला अध्यक्ष महेंद्र भंडारकर ने तिरोड़ा तहसील के नवेझरी मोक्षधाम में भूमिहीन मजदूरों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अन्नत्याग आंदोलन किया था। संगठन का कहना था कि भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को किसी भी योजना का पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है और दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवारों को मुआवजा भी नहीं मिलता। तिरोड़ा तहसील के सरांडी गांव में एक ही कुएं में चार लोगों की मौत हुई थी।

भूमिहीन परिवार को न्याय दिलाने की मांग

इनमें तीन किसान गोपीनाथ मुंडे दुर्घटना बीमा योजना के पात्र थे, जबकि एक मृतक भूमिहीन होने के कारण योजना के लाभ से वंचित था। प्रहार संगठन ने इस मामले को लेकर भूमिहीन परिवार को भी न्याय दिलाने की मांग उठाई। बच्चू कडू के प्रयासों से मृतकों के परिवारों को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता मिली।

इसके बाद भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रहार संगठन लगातार संघर्ष कर रहा था। योजना लागू होने पर संगठन ने बच्चू कडू, जिला अध्यक्ष महेंद्र भंडारकर, जिला सचिव महेंद्र नंदगावली, मिथुन वासनिक, प्रहार कार्यकर्ताओं, गुरुदेव सेवा भजन मंडल तथा भूमिहीन मजदूरों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते