गोंदिया

स्वास्थ्य व्यवस्था का होगा कायाकल्प, राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध पहुंचकर किया निरीक्षण

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, सुधार के ठोस निर्णय लिए गए।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia News: अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है. विधायक राजकुमार बडोले द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए राज्य स्तरीय वरिष्ठ स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.

इस दौरे के दौरान क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए सुधार के लिए ठोस निर्णय लिए गए. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. हाल ही में मुंबई में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बडोले ने अर्जुनी मोरगांव और सड़क अर्जुनी क्षेत्र की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था.

उन्होंने अस्पतालों में डाक्टरों और कर्मचारियों की कमी, भवनों की जर्जर स्थिति और संसाधनों की कमी जैसे विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के तहत ही राज्य स्तरीय समिति ने इस क्षेत्र का दौरा किया और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया.

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों को अपग्रेड कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. समिति ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज उनके नजदीकी अस्पतालों में ही मिलना चाहिए, ताकि उन्हें दूरदराज के शहरों में न जाना पड़े.

इसके लिए अस्पतालों में आवश्यक उपकरण, दवाइयां और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है. स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने का एक बड़ा कारण कर्मचारियों की कमी है. इसे ध्यान में रखते हुए बैठक में रिक्त पदों को तत्काल संविदा कॉन्ट्रैक्ट पद्धति से भरने के निर्देश दिए गए.

डाक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से अस्पतालों की कार्यक्षमता में सुधार आएगा और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा. कई स्थानों पर अस्पताल भवनों की कमी या जर्जर स्थिति सामने आई है. समिति ने निर्देश दिए कि जहां भूमि की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध कराकर नए भवनों का निर्माण किया जाए.

विस्तार के कार्यो को भी शीघ्र पूरा करने पर जोर साथ ही, मौजूदा अस्पतालों की मरम्मत और विस्तार के कार्यों को भी

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज