Representative Image 
गोंदिया

Gondia News: गोंदिया में सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत

नवभारत डेस्क

गोंदिया. गोंदिया, गोरेगांव और सालेकसा पुलिस थाना क्षेत्र में घटित अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई. शहर में दिशा मार्केटिंग के सामने गांधी चौक तांडा निवासी तीर्थकुमार सुरसावंत (28) अपनी मोटरसाइकिल (क्र. एमएच 35, एन 084) को तेज गति से चला रहा था. इस दौरान वह गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सामने जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गया. जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक चन्नावार कर रहे हैं.

दूसरी घटना सालेकसा तहसील के बीजेपर मार्ग पर गढ़माता पहाड़ी के पास हुई. गोंडीटोला आमगांव निवासी अमित रमेश मडावी (19) मोटरसाइकिल (क्र. एमएच 31, एफवाई 1048) पर तेजी से जा रहा था. बीजेपार मार्ग पर गढ़माता पहाड़ी के पास वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार चंद्रिकापुरे कर रहे हैं.

तीसरी घटना गोंदिया-गोरेगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई. जिसमें ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उसमें कारंजा निवासी अनिल गोविंद दुरुगवार (32) की मौत हो गई.

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम