गढचिरोली

भेंडाला क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज, हजारों किसानों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

भेंडाला परिसर के 14 गांवों के किसानों ने जेएसडब्ल्यू स्टील प्रकल्प के खिलाफ मुंडन आंदोलन किया। जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे, यह उनकी चेतावनी है।

नवभारत डेस्क

Gadchiroli News: भेंडाला परिसर के 14 गांवों के किसानों का निर्णय स्पष्ट है: "जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे।" चामोर्शी तहसील में प्रस्तावित जेएसडब्ल्यू स्टील प्रकल्प के लिए प्रशासन द्वारा जारी आदेश को खारिज करने की मांग को लेकर हजारों नागरिकों ने किसान बचाओ जनआंदोलन समिति के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय के सामने मुंडन आंदोलन किया।

किसानों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी जमीन के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। जिला प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार, चामोर्शी तहसील के 14 गांवों की करीब 3,504 हेक्टेयर जमीन जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के लिए अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

किसानों में भूमिहीन होने का भय निर्माण हो गया है, जिसके चलते उन्होंने किसान बचाओ जनआंदोलन समिति गठित की। प्रशासन चर्चा के लिए तैयार नहीं होने पर किसानों ने मुंडन आंदोलन किया।

इस आंदोलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विश्वजीत कोवासे और पूर्व पंस सदस्य प्रमोद भगत सहित कई कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की जमीन जबरन हड़पने का प्रयास किया गया, तो वे तीव्र आंदोलन करेंगे।

आंदोलनकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा, जिससे उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती