पुलिस थाने में खड़ी एंबुलेंस 
गढचिरोली

गडचिरोली में सरकारी एंबुलेंस से शराब की तस्करी कर रहा था डॉक्टर, तीन गिरफ्तार

गडचिरोली के एटापल्ली में सरकारी एम्बुलेंस से शराब तस्करी करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एम्बुलेंस और 88 हजार रूपये कीमत की शराब जब्त की है। इस मामले से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गयी है।

अभिषेक सिंह

गडचिरोली, ब्यूरो: राज्य के आखरी छोर पर बसे गडचिरोली जिले में एक तरफ गंभीर मरीजों को समय पर एम्बुलंस उपलब्ध नहीं हो रही है। वहीं हाल ही एम्बुलंस नहीं मिलने के कारण अपने दो मृत बच्चों के शवों को खंदे पर लादकर माता-पिता ने करीब 15 किमी का सफर पैदल ही तय किया था। ऐसे अनेक मामले सामने आ रहे है। लेकिन दूसरी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला मंगलवार को एटापल्ली तहसील में सामने आया है।

एटापल्ली में सरकारी एम्बुलेंस से शराब तस्करी करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एम्बुलेंस और 88 हजार रूपये कीमत की शराब जब्त की है। इस मामले से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गयी है। गिरफ्तार ठेका डाक्टर का नाम एटापल्ली तहसील के पिपली बुर्गी अस्पताल में कार्यरत ब्रम्हानंद रैनु पुंगाटी (29) है। वहीं अन्य आरोपियों में एटापल्ली निवासी शशिकांत बिरजा मडावी (33), पिपली बुर्गी निवासी भिवाजी रैनु पदा (31) होकर दिलीप लेकामी नामक आरोपी फरार होने में सफल हो गया है।

बताया जा रहा है कि, 15 सितंबर को तडके हालेवारा पुलिस द्वारा मवेली-हालेवारा-पिपली बुर्गी मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। इसी बीच एम. एच. 33 टी-4478 क्रमांक एम्बुलंस आते हुए पुलिस को दिखाई दी। लेकिन एम्बुलेंस होने के कारण पहले तो पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, किंतु एम्बुलेंस की तेज गति देख पुलिस ने एम्बुलेंस का पीछा कर एम्बुलंस की जांच की। जहां 88 हजार रूपये किमत की देशी-विदेशी शराब दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेका डाक्टर ब्रम्हानंद पुंगाटी, सौरभ लेकामी, भिवाजी पदा को हिरासत में लिया. लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए दिलीप लेखामी यह फरार हो गया।

घटना पर क्या बोले अधिकारी

"सरकारी एम्बुलेंस यह मरीजों के लिये है। यदि सरकारी वाहन का गलत उपयोग होता है तो, बिलकुल ही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने पिपली बुर्गी अस्पताल के ठेका वैद्यकीय अधिकारी डा. पुंगाटी को तत्काल सेवा से निकाल दिया है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपी कर्मचारी है या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यदि वह भी सरकारी कर्मचारी होंगे तो, उन्हें भी सेवा से निकाल दिया जाएगा। -आयुषी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, गडचिरोली

आरोपियों को भेजा गया जेल

एम्बुलेंस से शराब की तस्करी करने के मामले में हालेवारा पुलिस ने डाक्टर पुंगाटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 सितंबर को तीनों आरोपियों को एटापल्ली के न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन तक पुलिस हिरासत में रखने आदेश दिया था। ऐसे में बुधवार को पीसीआर की अवधि समाप्त होते ही दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों की कारागृह में रवानगी करने की जानकारी मिली है।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट