गढचिरोली

Gadchiroli News: ठेका स्वास्थ्य कर्मियों के हडताल को 1 माह पूर्ण, समायोजन की मांग पर डटे है कर्मी

नवभारत डेस्क

गडचिरोली. पिछले 17 वर्षो से राष्ट्रीय आरोग्य अभियन अंतर्गत कार्यरत ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी लोगों को स्वास्थ्य सेवा दे रहे है. ऐसे में ठेका कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग निरंतर रूप से की जा रही है. बावजूद इसके सरकार द्वारा अनदेखी किये जाने से ठेका अधिकारी और कर्मचारियों ने गत 25 अक्टूबर से हडताल शुरू कर दिया है.

वहीं इस कालावधि में जिला परिषद कार्यालय के सामने धरना आंदोलन भी किया जा रहा है. लेकिन दुसरी ओर ठेका कर्मियों की मांग को पूर्ण करने में सरकार उदासिन होने के कारण हडताल करनेवाले आंदोलनकर्ताओं में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है.

ऐसे में शनिवार को ठेका स्वास्थ्य कर्मचारियो के हडताल को एक माह की कालावधि पूर्ण हो गयी है. लेकिन सरकार द्वारा किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिये जाने से कर्मचारियों में तीव्र नाराजगी व्याप्त होकर जिला परिषद कार्यालय के सामने आंदोलनकर्ता अधिकारी और कर्मचारियों ने राज्य सरकार का निषेध किये है. वहीं जब तक मांग पूर्ण नहीं होगी, तबतक हडताल जारी रखने की चेतावनी दी है. 

सरकार आश्वासन पर नहीं कर रही अमल 

पिछले अनेक वर्षो से अल्प मानधन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत जिले में हजारों वैद्यकीय अधिकारी व कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा दे रहे है. कोरोना महामारी में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है. जिससे सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का कोरोना योध्दा के रूप में सत्कार भी किया है.

लेकिन पिछले अनेक वर्षो से सरकार से मांग करने पर भी किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिये जाने से स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अनेक बार ज्ञापन और शिकायते की है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के समायोजन की कार्रवाई 31 मार्च तक करने का आश्वासन भी दिया था. लेकिन छह माह की कालावधि बित जाने के बाद भी समायोजन नहीं किया गया. जिससे सरकार अपने अश्वासन पर अमल नहीं करने का आरोप कर्मचारियों ने लगाया है. 

जिले के 1200 कर्मी हडताल पर 

समायोजन करने की प्रमुख मांग को लेकर पिछले चार दिनों से जिले के ठेका स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों ने बेमियादी हडताल शुरू किया है. इस हडताल में जिले के सभी बारह तहसीलों से एक हजार से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए है. जिसका विपरित परिणाम जिले की स्वास्थ्य सेवा पर होते नजर आ रहा है. विशेषत: हडतालकर्ता अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय समेत तहसील मुख्यालयों में सरकार के प्रति प्रदर्शन कर रहे है.

स्वास्थ्य सेवा पर विपरित परिणाम 

पिछले एक माह से  जिले के ठेका स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा हडताल शुरू किया गया. जिसका विपरित परिणाम जिले के स्वास्थ्य सेवा पर होते दिखाई दे रहा है. हडताल के चलते अस्पताल में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने ही जानकारी मिली है. जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है.

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई