SBI बैंक शाखा की कार्यप्रणाली से लोग त्रस्त (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

SBI बैंक शाखा की कार्यप्रणाली से लोग त्रस्त, भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Customer Service Violations SBI: एटापल्ली SBI शाखा की देरी, बंद एटीएम और लापरवाह सेवाओं से ग्राहक परेशान। भाकपा ने आरबीआई नियमों के पालन और सुधार की चेतावनी दी।

आंचल लोखंडे

SBI Etapalli Issues: गड़चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के कामकाज में लापरवाही के कारण एटापल्ली सहित तहसील के बैंक ग्राहक बेहद परेशान हैं। इसी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पदाधिकारियों ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि शाखा का कार्य आरबीआई नियमावली के अनुसार तुरंत सुचारू नहीं किया गया, तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा के जिला सहसचिव सचिन मोतकुरवार ने बताया कि एटापल्ली स्थित SBI शाखा निर्धारित समय पर शुरू नहीं होती। लंच के नाम पर काउंटर लंबे समय तक बंद रखे जाते हैं। विशेष रूप से एटीएम सेवा लगातार बंद रहती है। ई-केवाईसी प्रक्रिया में भी अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

आरबीआई के नियमों का उल्लंघन

यह सभी मामले आरबीआई के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन हैं। रिजर्व बैंक के ग्राहक अधिकार सनद और मास्टर सर्क्युलर ऑन कस्टमर सर्विस इन बैंक्स के अनुसार ग्राहकों को निरंतर, सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवा देना अनिवार्य है। लेकिन एटापल्ली शाखा में सभी नियमों की अनदेखी की जा रही है, ऐसा आरोप ज्ञापन में किया गया है।

मांगें इस प्रकार हैं:

  • बैंक प्रतिदिन समय पर खोली और समय पर बंद की जाए।
  • सभी कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहकर त्वरित सेवा दें।
  • लंच के समय शिफ्ट पद्धति लागू कर काउंटर बंद न किए जाएं।
  • एटीएम सेवा लगातार चालू रखी जाए।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया उसी दिन पूरी की जाए।
  • शाखा में सिटिज़ंस चार्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
  • इन मांगों पर तत्काल अमल न करने की स्थिति में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान सचिन मोतकुरवार के साथ सुरज जककुलवार, तेजस गुज्जलवार, रवी अलोने, शुभम वन्नमवार, विलास नरोटी, विशाल पूजजलवार, राहुल मोहूर्ले, किरण येरमे, सतीश कोलामी, अजय चुपुलवार, अतुल पल्लेलवार, शंकू तिममा और हरीश कुमरे उपस्थित थे।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें