गढचिरोली

घरकुल के लिए रेत मिलना हुआ मुश्किल, तहसील संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

नवभारत डेस्क

कुरखेड़ा (त. सं). तहसील में सरकार का घरकुल योजना, शबरी आवास योजना और रमाई आवास योजना अंतर्गत करीब 1,161 घरकुल मंजूर हुए हैं. वहीं घरकुल पूर्ण करने के लिए सरकार द्वारा 20 हजार रुपयों का पहला हप्ता जमा किया गया है. किंतु घरकुल निर्माण करने के लिए रेत ही उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक जगह पर घरकुल के कार्य अधर में पड़े हैं. जिससे तहसील सरपंच संगठन और अखिल भारतीय सरपंच परिषद ने तहसील पर दस्तक देकर तत्काल घरकुल लाभार्थियों को 5 ब्रास रेत उपलब्ध करा दें, अन्यथा तहसील के सामने आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

तहसीलदार का ध्यानाकर्षण कराते हुए पदाधिकारियों ने कहां कि सरकार द्वारा घरकुल लाभार्थियों को नि:शुल्क 5 ब्रास रेत उपलब्ध कराई जाती है. किंतु तहसील के घरकुल लाभार्थियों को अब तक रेत उपलब्ध नहीं कराई गई. जिसके कारण लाभार्थियों में असंतोष निर्माण हो गया है. बरसात शुरू होने से पहले घरकुल का निर्माणकार्य पूर्ण होना आवश्यक है. जिससे लाभार्थियों को 5 ब्रास रेत उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है.

आगामी तीन दिनों में मांग पर करें अमल

ऐसे में अगर आगामी तीन दिनों में मांग पर अमल नहीं किया जाता है तो लाभार्थियों समेत तहसील सरपंच संगठन और अखिल भारतीय सरपंच परिषद द्वारा तहसील कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा. ऐसी चेतावनी तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में दी गई है.

ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय सरपंच परिषद के तहसील अध्यक्ष रोशन सय्यद, येंगलखेडा के उपसरपंच रेमाजी किरणापुरे, गेवर्धा की सरपंच सुषमा मडावी, चिखली की सरपंच  सविता कुमरे, बेलगांव के उपसरपंच दिलीप गायकवाड, गणपत बनसोड समेत ग्रापं सदस्य उपस्थित थे.

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान