गढचिरोली

सिरोंचा में पार्किंग संकट से बढ़ी यातायात समस्या, नागरिक परेशान

सिरोंचा तहसील में पार्किंग की कमी से नागरिकों को हो रही परेशानियों का सामना, प्रशासन से मांग।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli District: गड़चिरोली जिले के आखिरी छोर पर बसी और तेलंगाना छत्तीसगढ़ राज्य से सटी सिरोंचा तहसील मुख्यालय इन दिनों में पार्किंग के अभाव में यातायात की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं.

पार्किंग के लिए जगह नहीं होने से नागरिकों को अपनी वाहन मजबूरन सड़कों पर रखनी पड़ रही है. जिससे नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे नगर पंचायत प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर शहर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करें, ऐसी मांग की जा रही है. सिरोंचा तहसील मुख्यालय में दिनबदिन आबादी बढ़ रही है.

इसके साथ ही वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. सिरोंचा शहर के मुख्य मार्गों से बारी वाहनों को आवागमन बड़े पैमाने पर रहता है. वहीं शहर अंतर्गत लोग दिनभर वाहनों से घूमते नजर आते है. ऐसे में शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहनधारकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है.

विशेषत मुख्य बाजार लाइन में भारी वाहनों पर बंदी होने के बाजवूद भी यहां पर भारी वाहनों का आवागमन जारी है. जिसके कारण यातायात की समस्या निर्माण हो रही है.

वर्तमान स्थिति में शहर में यातायात की समस्या जटिल बनते जा रही है. शहर में पंचायत समिति चौक से लेकर आगे जाने वाली सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है.

इसके अलावा शहर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर में पार्किंग की सुविधा नहीं है. पहले ही शहर अंतर्गत सड़कों की चौड़ाई कम है.ऐसे में पार्किंग के अभाव में वाहन सड़कों पर खड़े रहने से दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है. जिससे नगर पंचायत प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल उपाययोजना करें.

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ