प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

महाराष्ट्र चुनाव: कई बागियों ने डाले शस्त्र, गड़चिरोली में देवराव हटे तो अहेरी में अंबरीशराव डटे

सोमवार, 4 नवंबर को नामांकन पीछे लेने के अंतिम दिन गड़चिरोली विधानसभा सीट पर में बागियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। वहीं आरमोरी तथा अहेरी विधानसभा क्षेत्र में बागियों ने अपने नामांकन कायम रखे हैं।

अभिषेक सिंह

गड़चिरोली: जिले में विस चुनाव का राजनीतिक वातावरण गर्माया हुआ है। सोमवार, 4 नवंबर को नामांकन पीछे लेने के अंतिम दिन गड़चिरोली विधानसभा सीट पर में बागियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। वहीं आरमोरी तथा अहेरी विधानसभा क्षेत्र में बागियों ने अपने नामांकन कायम रखे हैं। जिससे अब बागियों पर पार्टी हाईकमान क्या एक्शन लेता है और यह बागी चुनावी रंग में भंग कैसे डालते हैं, यह देखना बाकी है।

आज जिले की 3 विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पीछे लिए हैं। जिससे अब आरमोरी विधानसभा क्षेत्र से 8, गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र से 9 तथा अहेरी विधानसक्षा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों में चुनावी संग्राम होगा। आज नामांकन पीछे लेने के अंतिम दिन बगावत करने वालों पर सबकी निगाहें थीं। ऐसे में गड़चिरोली विस क्षेत्र में वर्तमान विधायक डॉ. देवराव होली ने बगावत करते हुए नामांकन दाखिल किया। लेकिन पार्टी के वरिष्ठों द्वारा समझाने तथा उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद विधायक डॉ. होली मान गए। वहीं उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

इधर, कांग्रेस की ओर से भी पार्टी के वरिष्ठों द्वारा बागियों को समझाने का प्रयास किया गया। जिससे कांग्रेस के एड. विश्वजीत कोवासे ने भी अपना नामांकन वापस लिया। लेकिन डा। सोनल कोवे ने अपना नामांकन कायम रखा है। गड़चिरोली विस में आज कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पीछे लिए हैं। जिसमें आसाराम गोसाई रायसिडाम, मारेश्वर रामचंद्र किनाके, वर्षा अशोक आत्राम इन प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन पिछे लिए है।

बागियों को मनाने में विफल रही कांग्रेस

आरमोरी विस क्षेत्र में केवल महाविकास आघाडी में ही बगावत देखने को मिली। लेकिन यहां बागियों को मनाने में कांग्रेस के वरिष्ठ विफल रहे। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम ने निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में डटे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से इच्छुक रही डॉ. शिलु चिमुरकर ने भी अपना नामांकन कायम रखा है। लेकिन कांग्रेस के वामनराव सावसाकडे व माधुरी मडावी ने अपना नामांकन वापस लिया है। आरमोरी में कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जिसमें नीलेश हलामी तथा रमेश मानागडे का समावेश है।

अहेरी पर रहेंगी सबकी निगाहें

अहेरी विस क्षेत्र पर सबकी निगाहें टिकी थीं। लेकिन यहां महाविकास आघाडी तथा महायुति इन दोनों ओर से बगावत कायम है। भाजपा के पूर्व पालकमंत्री राजे अंबरीशराव आत्राम ने अपना नामांकन कायम रखा हुआ है। वहीं कांग्रेस के इच्छुक हनमंतु मडावी ने भी अपना नामांकन कायम रखा है। वहीं पूर्व विधायक दीपक आत्राम का भी नामांकन कायम है। यहां केवल 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पीछे लिया है। जिसमें अवधेशराव आत्राम व अजय मलय्या आत्राम का समावेश है।

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव