कुरखेड़ा में पति की हत्या (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में 'खूनी इश्क' का खौफनाक अंत, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा सुहाग, ऐसे खुला राज

Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति देवानंद की हत्या की। शव को पुल के पास फेंककर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Kurkheda Murder Case: आज के दौरान अंतरजातीय विवाह करना आम बात हो गयी है। लेकिन यह रिश्ता कायम रखने के लिए पति और पत्नी दोनों के बीच विश्वास होना बेहद जरूरी है। अन्यथा इस रिश्ते का अंजाम काफी दर्दनाक होता है। ऐसा ही एक मामला कुरखेड़ा तहसील में सामने आया है।

जहां अंतरजातीय विवाह करने वाले दपंति के बीच हुए अनबन के बाद पत्नी पति को छोड़ दूर रहने लगी। इस अवधि में दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आकर अपने प्यार में बाधा बन रहे पति को ही मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कुरखेड़ा तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली सती नदी के नये पुलिया के पास उजागर हुई है।

मृतक व्यक्ति का नाम कुरखेड़ा तहसील के गेवर्धा निवासी देवानंद सूर्यभान डोंगरवार (32) होकर आरोपियों में मृतक की पत्नी रेखा ऊर्फ सोनी डोंगर और उसका प्रेमी राजोली गांव निवासी विश्वजीत सांगोले है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

वर्ष 2018 में हुआ था अंतरजातीय विवाह

वर्ष 2018 में देवानंद ने कुरखेड़ा तहसील के आंधली गांव की युवती रेखा उर्फ सोनी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में दांपत्य जीवन सुखमय रहा, लेकिन कुछ समय बाद रेखा का संपर्क राजोली निवासी विश्वजीत सांगोले से हो गया। करीब दो महीने पहले रेखा घर छोड़कर चली गई। विश्वजीत गेवर्धा में एक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। और कंपनी के बेस कैंप में रहता है, ऐसी प्राथमिक जानकारी सामने आई है। इसके बाद दोनों कुरखेड़ा के रणप्रताप वार्ड में साथ रहने लगे।

देवानंद ने विमुस के पास की थी अपील

रेखा घर छोड़कर जाने के बाद देवानंद ने उसे वापस लाने की काफी कोशिश की। लेकिन रेखा देवानंद के पास आने को तैयार नहीं हुई थी। आखिरकार निराश हुआ देवानंद विवादमुक्त गांव समिति के पास अपील की।

लेकिन रेखा ने उपस्थित होने से इनकार कर दिया। फोन पर समझाने पर भी उसने देवानंद के साथ अब जीवन न बिताने की ठान ली। समिति ने विवाह से मुक्त करने की सलाह दी, लेकिन रेखा ने अंतरजातीय विवाह के लिए मिले 50 हजार रुपये लौटाने की शर्त पर ही तलाक देने की बात कही थी।

हत्या कर रचा दुर्घटनाग्रस्त दृश्य

देवानंद अक्सर कुरखेड़ा जाकर पत्नी से मिलने आता-जाता था। घटना के दिन दोपहर में वह फिर उसके घर पहुंचा। रात में तीनों के बीच तीखा विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि देवानंद के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। अत्यधिक रक्तस्राव से घबराकर रेखा उर्फ सोनी और विश्वजीत ने देवानंद के शव को उसकी ही मोटरसाइकिल से सती नदी पर नए पुल के निर्माण मार्ग के किनारे ले जाकर फेंक दिया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दुर्घटना का दृश्य बनाने की कोशिश की।

लेकिन यह चाल नाकाम रही। घर से पुल तक सड़क पर पड़े खून के निशानों ने पुलिस को जल्द ही सच्चाई तक पहुंचा दिया। कुरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेखा उर्फ सोनी डोंगरवार और विश्वजीत सांगोले को हिरासत में ले लिया है।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप